वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा के निर्देशन में जनपद की कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से समस्त थाना प्रभारी/थानाध्यक्ष एवं चौकी प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रांतर्गत मय पुलिस बल पैदल गश्त की गई।

पैदल गश्त के दौरान पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने बाजार क्षेत्रों, आवासीय इलाकों एवं संवेदनशील स्थानों का भ्रमण करते हुए आमजन से संवाद किया तथा उन्हें सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया। इस अवसर पर लोगों की समस्याएं भी सुनी गईं और त्वरित समाधान हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया।

पुलिस अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि जनपद पुलिस जनता की सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सदैव तत्पर है।

यह पैदल गश्त अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगा, जिससे जनपद में शांति, सुरक्षा एवं सौहार्द का वातावरण बना रहे।
