DPRO के वायरल वीडियो की सच्चाई: इटावा लाइव फैक्ट-चेक में निकला पुराना और एआई-जनित

Share This

जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह पैसे गिनते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो के सामने आने के बाद इसे लेकर तरह–तरह के सवाल खड़े किए जा रहे हैं और सोशल मीडिया पर इसे वर्तमान से जोड़कर प्रस्तुत किया जा रहा है।

 

इटावा लाइव ने वायरल वीडियो की गंभीरता को देखते हुए इसकी स्वतंत्र पड़ताल की। जांच के दौरान वीडियो के तकनीकी पहलुओं, विशेष रूप से मेटा डेटा और डिजिटल संरचना की विस्तृत समीक्षा की गई। इस पड़ताल में सामने आया कि वायरल किया जा रहा वीडियो जून 2025 का है, न कि हालिया समय का।

फैक्ट चेक के दौरान यह भी पाया गया कि वीडियो के कुछ फ्रेम स्वाभाविक नहीं प्रतीत होते हैं। रिपोर्ट के अनुसार वीडियो के विजुअल और ऑडियो हिस्सों में आंशिक संपादन किया गया है और कुछ हिस्सों में एआई आधारित तकनीक से सुधार या निर्माण के संकेत मिले हैं। यह जानकारी Etawah Live Fact Check Report में स्पष्ट रूप से दर्ज की गई है।

फैक्ट चेक रिपोर्ट के मुताबिक वीडियो की घोषित तिथि 02 जून 2025 है और समय 20:09:10 दर्ज पाया गया। वीडियो लगभग 205 सेकेंड का है। रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया है कि वीडियो को अब, लगभग आठ महीने बाद, सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है, जिससे इसके उद्देश्य और समय को लेकर सवाल उठते हैं।

गौरतलब है कि जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह अपने कार्यकाल में लगातार औचक निरीक्षणों के लिए जाने जाते हैं। वह जिले की ग्राम पंचायतों का नियमित निरीक्षण करते रहते हैं और प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता पर जोर देते रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार बनवारी सिंह मातहत कर्मचारियों की लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई करने के लिए भी पहचाने जाते हैं। उनके द्वारा समय-समय पर की गई कार्रवाइयों से कई स्तरों पर अनुशासन स्थापित हुआ है, जिसके चलते उनके कार्यशैली को लेकर वे अक्सर चर्चा में रहते हैं।

फैक्ट चेक के निष्कर्ष में यह स्पष्ट किया गया है कि वायरल वीडियो को उसके मूल समय और संदर्भ से हटाकर वर्तमान से जोड़कर प्रस्तुत किया जा रहा है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि वीडियो के आंशिक रूप से संपादित और एआई जनित होने की जानकारी के साथ इसे साझा किया जाना चाहिए।

ताखा निवासी मुकुंद सिंह ने कहा कि बनवारी सिंह एक कर्तव्यनिष्ठ और अनुशासित अधिकारी हैं, जिनकी कार्यप्रणाली हमेशा नियमों के दायरे में रही है। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में ग्राम पंचायतों में पारदर्शिता बढ़ी है और भ्रष्टाचार पर प्रभावी नियंत्रण हुआ है। पुराने और संदर्भ से हटकर वायरल किए जा रहे वीडियो से उनकी छवि को धूमिल करने का प्रयास अनुचित है।

सैफई निवासी देवाशीष गौतम ने कहा कि जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह अपने सख्त प्रशासनिक निर्णयों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने कई बार लापरवाह कर्मचारियों पर कठोर कार्रवाई की है, जिसके कारण कुछ लोग उनसे असंतुष्ट भी रहे हैं। ऐसे में लगभग आठ महीने पुराने वीडियो को अचानक वायरल करना संदेह पैदा करता है और इसकी निष्पक्ष जांच आवश्यक है।

चकरनगर निवासी राजेन्द्र यादव ने अपने बयान में कहा कि बनवारी सिंह ने हमेशा पंचायत व्यवस्था को मजबूत करने के लिए काम किया है। ग्राम पंचायतों के नियमित निरीक्षण और औचक जांच से उन्होंने प्रशासनिक स्तर पर सुधार किया है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को तथ्यात्मक जांच के बिना वर्तमान से जोड़ना गलत है।

जसवंतनगर निवासी राजेश पाल ने कहा कि बनवारी सिंह की छवि एक ईमानदार और सक्रिय अधिकारी की रही है। उन्होंने अपने कार्यकाल में कई अनियमितताओं पर कार्रवाई कर प्रशासन को जवाबदेह बनाया है। ऐसे में तकनीकी रूप से संदिग्ध और पुराने वीडियो के आधार पर निष्कर्ष निकालना न केवल गलत है बल्कि यह प्रशासनिक मर्यादाओं के भी खिलाफ है।

इटावा लाइव पाठकों और सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं से अपील करता है कि किसी भी वायरल सामग्री पर विश्वास करने से पहले उसके स्रोत, समय और तथ्यात्मक जांच अवश्य करें। भ्रामक या अधूरी जानकारी न केवल व्यक्ति विशेष बल्कि प्रशासनिक व्यवस्था की छवि को भी प्रभावित कर सकती है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा के इतिहास का चमकता नाम- क्रांतिकारी किशनलाल जैन

किशनलाल जैन का जन्म 1 सितम्बर 1920 को अविभाजित भारत के आगरा और अवध संयुक्त प्रांत के राजागंज मोहल्ला, जिला इटावा, उत्तर प्रदेश में...

शिक्षाविद

नमिता तिवारी: एक महिला सशक्तिकरण के चमकते सितारे का अद्भुत सफ़र

नमिता तिवारी का जन्म 4 जुलाई 1969 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के मुबारकपुर गांव में हुआ। उनके पिता का नाम श्री अरविन्द...

राजनीतिज्ञ

सुबोध तिवारी: इटावा के एक प्रख्यात राजनीतिज्ञ और वरिष्ठ स्वयंसेवक

सुबोध तिवारी का जन्म 1 मई, 1965 को उत्तर प्रदेश के जसवंतनगर, इटावा में हुआ। उनके पिता का नाम स्व. श्री रामानंद तिवारी और...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

टैक्स और लीगल सर्विस के लिए इटावा में प्रमुख संस्थान – Easy Advise

Easy Advise Tax and Legal Services आधुनिक जीवन में टैक्स और कानूनी मुद्दे बने रहते हैं जिनका समाधान पाना आम व्यक्ति के लिए कई बार...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

मरहूम पत्रकार मो. राशिद पत्रकारिता में निष्पक्षता और समर्पण की मिसाल

मोहम्मद राशिद, एक सम्मानित पत्रकार, जिन्होंने अपनी लेखनी से पत्रकारिता के क्षेत्र में एक नई दिशा दी, का 13 दिसंबर 2024 को निधन हो...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...