भूमि विकास बैंक के पुनः अध्यक्ष बने गोविन्द बाबू

Share This

भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लि0 (भूमि विकास बैंक) भरथना के सम्पन्न हुए शाखा प्रतिनिधि के निर्वाचन में गोविन्द बाबू निवासी झिन्दुआ ने सर्वाधिक 138 मत प्राप्त किये। जबकि उनके प्रतिद्वन्दी महेन्द्र सिंह नि0 नगला गिरन्द को 119 मत प्राप्त हुए।

मंगलवार को स्थानीय विकास खण्ड कार्यालय परिसर में उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लि0 भरथना के शाखा प्रतिनिधि का चुनाव निर्वाचन अधिकारी/जिला उद्यान अधिकारी श्याम सिंह की देखरेख व शाखा प्रबन्धक धीरज नारायण कठेरिया की मौजूदगी में सम्पन्न हुआ। जिसमें बैंक के सदस्यों ने प्रातः 8 बजे से सांय 4 बजे तक अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग किया। तदुपरान्त हुई मतगणना के सम्बन्ध में निर्वाचन अधिकारी श्याम सिंह ने बताया कि मतगणना के दौरान कुल 273 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसमें गोविन्द बाबू निवासी झिन्दुआ को सर्वाधिक 138 मत प्राप्त हुए। जिसके चलते उन्हें शाखा प्रतिनिधि निर्वाचित किया गया। वहीं उनके प्रतिद्वन्दी महेन्द्र सिंह नि0 न0 गिरन्द, रमायन को 119 मत प्राप्त हुए तथा तीसरे उम्मीदवार अमर सिंह को कुल 05 मत प्राप्त हुए। जबकि 11 मत निरस्त हुए। जिसके क्रम में निर्वाचन अधिकारी श्याम सिंह ने नवनिर्वाचित शाखा प्रतिनिधि गोविन्द बाबू को प्रमाण पत्र सौंपकर शाखा प्रतिनिधि निर्वाचित किये जाने की आधिकारिक घोषणा की। शाखा प्रतिनिधि गोविन्द बाबू के निर्वाचित होने से उत्साहित समर्थकों ने मिष्ठान खिलाकर व फूल मालाओं से लादकर गर्मजोशी के साथ जोरदार स्वागत सम्मान किया। इस दौरान विधायक राघवेन्द्र गौतम, ब्लाक प्रमुख विनोद दोहरे, पूर्व ब्लाक प्रमुख हरिओम यादव, रोहित यादव, अशोक यादव, रानू यादव, दीपक यादव, पवन यादव, बीडीसी नीरज यादव, मुहम्मद वकील लारा, सुरजीत यादव, विपिन यादव आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

कर्म क्षेत्र महाविधालय, इटावा: अद्वितीय संस्थान

कर्म क्षेत्र महाविधालय, इटावा का एक प्रसिद्ध शैक्षणिक संस्थान है, यह कॉलेज 1959 में लाला हजारी लाल वर्मा द्वारा स्थापित किया गया था ।...

शिक्षाविद

सफल उद्यमी से शिक्षाविद् : अतिवीर सिंह यादव का अनोखा सफ़र

अतिवीर सिंह यादव एक ऐसे प्रख्यात व्यक्तित्व हैं, जिन्होंने परिश्रम और संघर्ष से शिक्षा के क्षेत्र में अपना नाम रोशन किया हैं। अतिवीर सिंह...

राजनीतिज्ञ

संजू चौधरी: भाजपा के तेजी से उभरते सक्रिय युवा नेता

संजू चौधरी: भाजपा के तेजी से उभरते सक्रिय युवा नेता संजू चौधरी प्रगति और सेवा का संकल्प लेकर अपने क्षेत्र में काम करने वाले...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

इटावा में 100 वर्षों से मिठास और विश्वास की पहचान : श्री बल्देव प्रसाद सुरेश यादव मिष्ठान भण्डार

इटावा की पहचान सिर्फ उसकी ऐतिहासिक धरोहरों या जनप्रतिनिधियों से नहीं, बल्कि उसकी मिठास से भी है, और इस मिठास का सबसे प्रामाणिक नाम...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

विशुन चौधरी: पत्रकारिता में उत्कृष्टता के साथ प्रेस क्लब की स्थापना में सहयोगी

विशुन कुमार चौधरी का जन्म 26 जनवरी 1962 को पुराना शहर इटावा में मोहल्ला शाहग्रान में हुआ। यह मोहल्ला छिपैटी और पुरबिया टोला के...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...