प्राथमिक विद्यालय रामलीला रोड स्थित स्कूल में राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर कोऑर्डिनेटर क्षमा दीक्षित एवं सभी सदस्यों द्वारा सर्वप्रथम ध्वजारोहण किया गया तथा बच्चों को गणतंत्र दिवस की महत्ता के बारे में जानकारी दी गई।
फेडरेशन अधिकारी संगीता अग्रवाल ने बच्चों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए बताया कि समाज में सभी को बराबरी का अधिकार प्राप्त है और प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह संविधान के मूल्यों का सम्मान करे।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने देशभक्ति गीत एवं नृत्य की सुंदर प्रस्तुतियाँ दीं, जिन्हें उपस्थित अतिथियों ने सराहा। जायंट्स पदाधिकारियों द्वारा बच्चों को पुरस्कृत कर सर्टिफिकेट प्रदान किए गए तथा बिस्कुट और लड्डू वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
इस अवसर पर अध्यक्ष विमल शर्मा, डीओए हेनू वर्मा, डीओएफ रीना राठौर, शारदा दीक्षित सहित समूह के अन्य सदस्य उपस्थित रहे और बच्चों का मनोबल बढ़ाया। जायंट्स पदाधिकारियों द्वारा प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका अनुराधा एवं सहायक अध्यापक अवनीश को पटका पहनाकर सम्मानित किया गया।
