विकास भवन परिसर में नवनिर्मित उन्मुक्त सभा स्थल का भव्य उद्घाटन

Share This

विकास भवन परिसर, इटावा में नवनिर्मित उन्मुक्त सभा स्थल का भव्य उद्घाटन सोमवार को सम्पन्न हुआ। इस सभा स्थल का लोकार्पण जिलाधिकारी सुभ्रांत कुमार शुक्ल के करकमलों द्वारा किया गया। उद्घाटन समारोह में प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों तथा निर्माण कार्य से जुड़े श्रमिकों की उल्लेखनीय सहभागिता रही।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि उन्मुक्त सभा स्थल का निर्माण विकास भवन में आयोजित होने वाले विभिन्न विभागीय, सामाजिक एवं जनहित के कार्यक्रमों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा। उन्होंने इसे पारदर्शी प्रशासन, बेहतर संवाद तथा जनसंपर्क को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार गौतम की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने सभा स्थल के निर्माण को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराने के लिए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना की।

उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी द्वारा उन्मुक्त सभा स्थल के निर्माण में योगदान देने वाले श्रमिकों को प्रतीक चिन्ह एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। श्रमिकों के सम्मान से कार्यक्रम का वातावरण भावनात्मक एवं उत्साहपूर्ण बन गया।

 

कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी राकेश प्रसाद सहित विकास भवन के विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने नवनिर्मित उन्मुक्त सभा स्थल को विकास भवन की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए इसकी सराहना की।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा का शक्ति-पीठ है काली वाहन मंदिर, जहाँ माँ के तीनों रूप एक साथ विराजमान हैं

इटावा की पवित्र धरा पर यमुना के तट के समीप स्थित काली वाहन मंदिर माँ की अद्भुत शक्ति का ऐसा धाम है जहाँ पहुँचकर...

शिक्षाविद

डॉ. विद्याकांत तिवारी: साहित्य, शोध, शिक्षा और समाजसेवा का आदर्श उदाहरण

प्रयागराज के चाँदी गांव में 30 सितम्बर 1946 को जन्मे डॉ. विद्याकांत तिवारी एक साधारण परिवार से आते है। उनके पिता का निधन उस...

राजनीतिज्ञ

दिलीप यादव बबलू: जनप्रिय एवं समाजसेवी युवा भाजपा नेता

दिलीप यादव बबलू: जनप्रिय एवं समाजसेवी युवा भाजपा नेता दिलीप यादव बबलू, बसरेहर के ब्लॉक प्रमुख, एक जनप्रिय नेता हैं। उनका जन्म 27 जून, 1986...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

देवांशी ऑनलाइन सर्विस सेंटर – आपकी सभी वाहन सेवाओं एवं ऑनलाइन कार्यो के लिए वन-स्टॉप सॉल्यूशन

देवांशी ऑनलाइन सर्विस सेंटर, कृषि भवन ऑफिस के पास, पुलिस लाइन, इटावा आपके सभी सरकारी एवं वाहन संबंधी कार्यों के लिए एक विश्वसनीय केंद्र...

चिकित्सक

डॉ. मनीष कुमार: इटावा में वैदिक पद्दति से इलाज करने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सक

आयुर्वेद, भारतीय लोगों के जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाए रखने के लिए सदियों से जानी जाती हैं। इसी को आधार बनाकर जनपद इटावा...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

वेदव्रत गुप्ता: वरिष्ठ पत्रकार, साहित्यकार और सामाजिक कार्यकर्ता का अद्वितीय संगम

यहाँ कहीं न कहीं जीवन के हर क्षेत्र में सफल होने का रहस्य यही है कि हम कठिनाइयों के मुकाबले संघर्ष करते हैं और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी