गणतंत्र दिवस के अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने आज जिला सहकारी बैंक (डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक) इटावा परिसर में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उनके साथ बदायूं सांसद आदित्य यादव भी मौजूद रहे।

ध्वजारोहण के उपरांत शिवपाल सिंह यादव ने उपस्थित लोगों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारा संविधान देश की एकता, अखंडता और लोकतंत्र की मजबूत नींव है। उन्होंने कहा कि सभी नागरिकों को संविधान में निहित मूल्यों का पालन करते हुए देश की प्रगति में अपना योगदान देना चाहिए।

इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी, बैंक अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी और देश की समृद्धि व विकास के लिए संकल्प लिया।
