उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर शहर के जीआईसी मैदान में विकास प्रदर्शनी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाई गई।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कमलावती, माननीय अध्यक्ष महिला कल्याण निगम, उत्तर प्रदेश ने अपने उद्बोधन में कहा कि उत्तर प्रदेश का पुराना नाम संयुक्त प्रांत था, जिसे बदलकर उत्तर प्रदेश रखा गया। उन्होंने कहा कि सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि आज पूरे प्रदेश में उत्तर प्रदेश दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है।
मुख्य अतिथि ने मिशन शक्ति के अंतर्गत महिलाओं की सुरक्षा, छात्राओं की उच्च शिक्षा, आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री किसान योजना सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी तथा कहा कि सभी पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ अवश्य मिलना चाहिए। उन्होंने मोटे अनाज को अपने दैनिक भोजन में शामिल करने की अपील की। साथ ही उन्होंने जीआईसी मैदान में समूह की महिलाओं द्वारा आयोजित सरस मेले में अधिक से अधिक लोगों से पहुंचने और योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले लाभार्थियों को सम्मानित किया गया। साथ ही टैबलेट वितरण, उद्यमी योजना, कन्या सुमंगला योजना, पिछड़ा वर्ग कल्याण, स्वास्थ्य विभाग एवं उद्यान विभाग के लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया। इसके पश्चात मुख्य अतिथियों द्वारा सभी विभागों के लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया गया।

कार्यक्रम में सदर विधायक सरिता भदौरिया ने कहा कि उत्तर प्रदेश में निरंतर सराहनीय कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों के माध्यम से योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया तथा योजनाओं के लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया। विश्वकर्मा योजना के तहत लाभार्थियों को टूलकिट, प्रमाण पत्र एवं चेक का वितरण किया गया। इस दौरान समस्त विभागों के अधिकारियों ने अपनी-अपनी योजनाओं के अंतर्गत लाभार्थियों को लाभ प्रदान किया।

उक्त अवसर पर पूर्व सांसद रघुराज शाक्य, जनप्रतिनिधिगण, जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल, मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार गौतम, उप कृषि निदेशक आर0एन0 सिंह, जिला विकास अधिकारी राकेश प्रसाद, जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी लक्ष्मीकांत त्रिपाठी, जिला विद्यालय निरीक्षक अतुल सिंह, संस्कृत पर्यटन अधिकारी मोहित सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
