नुमाइश पंडाल में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम संपन्न, 228 जोड़े बने जीवनसाथी

Share This

माननीय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा उत्तर प्रदेश धर्मवीर प्रजापति की अध्यक्षता में समाज कल्याण विभाग द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम नुमाइश पंडाल में भव्य रूप से संपन्न कराया गया। इस अवसर पर कुल 228 जोड़ों का विवाह कराया गया, जिनमें 06 मुस्लिम जोड़े भी शामिल रहे।

कार्यक्रम में सभी जोड़ों ने उत्साह एवं उल्लास के साथ विवाह संस्कार पूर्ण किए। हिंदू जोड़ों का विवाह विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराया गया, जबकि मुस्लिम जोड़ों का निकाह मौलवियों द्वारा मुस्लिम रीति-रिवाज के अनुसार कराया गया। सभी कन्याओं ने अपने-अपने वरों को माल्यार्पण किया और परंपरागत रस्में पूरी की गईं।

मुख्य अतिथि मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने अपने संबोधन में कहा कि सामूहिक विवाह कार्यक्रम में कभी संकोच नहीं करना चाहिए, बल्कि इसमें बढ़-चढ़कर सहभागिता करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों में मंत्रीगण, अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि सभी नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देने के लिए उपस्थित रहते हैं। उन्होंने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री ने आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बेटियों की शादी की चिंता से मुक्त करने का सराहनीय कार्य किया है। अब गरीब परिवारों को बेटियों की शादी के लिए न तो उधार लेना पड़ता है और न ही आर्थिक दबाव झेलना पड़ता है।

उन्होंने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले जरूरतमंद, निराश्रित एवं निर्धन परिवारों को शासन द्वारा कुल 1 लाख रुपये की सहायता दी जाती है। इसमें 60,000 रुपये कन्या के खाते में अनुदान के रूप में, 25,000 रुपये गृहस्थी के सामान हेतु तथा 15,000 रुपये भोजन एवं अन्य व्यवस्थाओं पर खर्च किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि इस योजना के माध्यम से सरकार स्वयं बेटियों की जिम्मेदारी निभा रही है और प्रत्येक जनपद में ऐसे कार्यक्रम आयोजित कर सामाजिक समरसता एवं गतिशीलता लाई जा रही है।

इस अवसर पर सदर विधायक सरिता भदौरिया ने सभी वर-वधुओं को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखमय एवं मंगलमय दांपत्य जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि नवविवाहित जोड़े एक-दूसरे का सम्मान करें तथा घर के बड़े-बुजुर्गों का आदर कर उनका आशीर्वाद लें। जब परिवार में आपसी सम्मान रहेगा, तभी समाज में भी सम्मान मिलेगा। उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा गरीब एवं निर्धन परिवारों की पुत्रियों के विवाह हेतु लिए गए इस निर्णय को अत्यंत सराहनीय एवं पुण्य का कार्य बताया।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. निर्मल चंद्र बाजपेई द्वारा किया गया। इस अवसर पर सदर विधायक सरिता भदौरिया, भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता, पूर्व सांसद रघुराज सिंह शाक्य, पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया, महामंत्री शिवाकांत चौधरी, महामंत्री प्रशांत राव चौबे, जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल, मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार गौतम, जिला विकास अधिकारी राकेश प्रसाद, जिला समाज कल्याण अधिकारी संध्या रानी बघेल, जिला समाज कल्याण अधिकारी विकास प्रिया शर्मा सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

काकोरी कांड में गि‍रफतार हुये ज्योति‍ शंकर दीक्षि‍त और मुकुन्दीलाल

क्रान्‍ि‍तकारि‍यों  ने अपना कार्यक्रम शुरू कर दि‍या और  राजनैति‍क डकैति‍यों  का सि‍लसि‍ला जारी हुआ । 9 अगस्‍त सन्  1925  को काकोरी  कांड के रूप...

शिक्षाविद

डॉ. विद्याकांत तिवारी: साहित्य, शोध, शिक्षा और समाजसेवा का आदर्श उदाहरण

प्रयागराज के चाँदी गांव में 30 सितम्बर 1946 को जन्मे डॉ. विद्याकांत तिवारी एक साधारण परिवार से आते है। उनके पिता का निधन उस...

राजनीतिज्ञ

अभिषेक यादव अंशुल: जनता के दिलों में बसे युवा सपा नेता

अभिषेक यादव अंशुल: जनता के दिलों में बसे युवा सपा नेता अभिषेक यादव अंशुल का जन्म 29 सितंबर 1987 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले...

प्रशासनिक अधिकारी

संघर्षों के बीच गढ़ा गया एक मजबूत व्यक्तित्व: सीओ चकरनगर अभय नारायण राय

अभय नारायण राय उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा के उन चुनिंदा अधिकारियों में गिने जाते हैं, जिनकी पहचान केवल एक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में...

प्रमुख संस्थान

ओम नवजीवन हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेण्टर, इटावा

बच्चों की सेहत एक परिवार के लिए महत्वपूर्ण मुद्दा है और इसकी देखभाल में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। इटावा शहर में स्थित ओम...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

अन्नू चौरसिया: एक युवा और कर्मठ पत्रकार

अन्नू चौरसिया का जन्म 4 जुलाई 1990 को इटावा के मशहूर मोहल्ला पुरबिया टोला में हुआ। उनके पिता का नाम स्व. लालचंद्र चौरसिया और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...