नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की मूर्ति का हुआ अनावरण

Share This

भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- राष्ट्र की सुरक्षा व सम्मान की खातिर अपने प्राणों को न्यौछावर करने वाले माँ भारती के वीरसपूतों की बलिदानी का स्मरण करना प्रत्येक भारतवासी का कर्तव्य है। क्योंकि इन्हीं क्रान्तिकारियों की कुर्बानियों का परिणाम है कि आज हमारा देश व देशवासी सुरक्षित हैं। इसलिए राष्ट्रीय पर्वों, महापुरूषों की जयन्ती व पुण्यतिथि को बहुत ही गौरवान्वित होकर मनाना चाहिये।

उक्त बात कस्बा के मुहल्ला बालूगंज स्थित शहीद पार्क पर नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की 129वीं जयन्ती के अवसर पर नगर पालिका परिषद द्वारा आयोजित उनकी मूर्ति अनावरण कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि विधायक राघवेन्द्र गौतम ने कही। शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान आजाद हिन्द फौज के संस्थापक व भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान क्रान्तिकारी नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की मूर्ति का विधायक राघवेन्द्र गौतम, पूर्व मंत्री अशोक यादव, पालिकाध्यक्ष अजय कुमार यादव गुल्लू ने कई समाजसेवियों के साथ मूर्ति अनावरण किया। तदुपरान्त संस्कृति इण्टरनेशनल स्कूल के निदेशक अंकित यादव, सभासदगणों व पालिका कर्मियों के सहयोग से आगन्तुक अतिथियों सहित ब्लाक प्रमुख विनोद दोहरे, रामपाल सिंह राठौर, राजेन्द्र चौधरी, करूणाशंकर दुबे, दिवाकान्त शुक्ला, राजेन्द्र दीक्षित पप्पू, विमल पोरवाल बण्टी, रज्जन पोरवाल, विष्णु भदौरिया, सुशान्त पोरवाल, रामकुमार यादव, जमुनादास लखवानी, सत्यप्रकाश यादव, सुबोध दीक्षित, गुरूनारायण कठेरिया, अशोक गुप्ता, रामप्रकाश पाल, निशान्त पोरवाल, अशोक चोपडा आदि सहित करीब दो दर्जन से अधिक समाजसेवियों का तिरंगा पट्टिका पहनाकर व प्रतीक चिन्ह्र भेंटकर स्वागत सम्मान किया गया। साथ ही उपस्थित वक्ताओं ने राष्ट्रपुरूषों द्वारा देशहित में किये गये कार्यों व उनकी बलिदानी का स्मरण किया। इस मौके पर वीरेन्द्र सिंह यादव, अवधेश श्रीवास्तव, राजेश यादव पण्डा, शिवराम सिंह यादव, राजीव तिवारी, पम्मी यादव, सुशील पोरवाल, रोहित भंसाली, शिवा यादव, आदित्य प्रताप सिंह भदौरिया, सुमेध अवस्थी, आनन्द श्रीवास्तव, शिवम गुप्ता, राजीव सोलंकी, अतुल कुमार, पंकज चौहान, सौरभ यादव, पवन पोरवाल सहित कई गणमान्यजनों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। कार्यक्रम का सफल संचालन हाकिम सिंह यादव ने किया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा के इतिहास का चमकता नाम- क्रांतिकारी किशनलाल जैन

किशनलाल जैन का जन्म 1 सितम्बर 1920 को अविभाजित भारत के आगरा और अवध संयुक्त प्रांत के राजागंज मोहल्ला, जिला इटावा, उत्तर प्रदेश में...

शिक्षाविद

डा0 यू0 एस0 शर्मा – प्रमुख शिक्षाविद, सर मदन लाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के निदेशक

डा0 यू0 एस0 शर्मा का जन्म 10 जनवरी 1980 को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गांगरौल नामक गांव में हुआ। इनका पूरा नाम...

राजनीतिज्ञ

संघ के संस्कारों के साथ 55 वर्षों से राष्ट्रभक्ति की अखंड ज्योति थामें डॉ० रमाकान्त शर्मा

डॉ० रमाकान्त शर्मा का जन्म 17 नवम्बर 1957 को में हुआ। उनका बचपन ग्रामीण परिवेश में बीता, जहाँ सादगी, संस्कार और परिश्रम का संगम...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

इटावा में 100 वर्षों से मिठास और विश्वास की पहचान : श्री बल्देव प्रसाद सुरेश यादव मिष्ठान भण्डार

इटावा की पहचान सिर्फ उसकी ऐतिहासिक धरोहरों या जनप्रतिनिधियों से नहीं, बल्कि उसकी मिठास से भी है, और इस मिठास का सबसे प्रामाणिक नाम...

चिकित्सक

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा : बेहतरीन चिकित्सक, पर्यावरण के सरंक्षक और क्रिकेट प्रेमी

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक जिला पुलिस चिकित्सालय इटावा, का जन्म 6 जुलाई 1984 को हुआ। उनके पिता का नाम श्री सर्वेश कुशवाहा...

चर्चित व्यक्तिव

‘लपेटे में नेताजी’ से देश के घर-घर तक पहुँची कवि अवनीश त्रिपाठी की आवाज

इटावा की धरती ने समय-समय पर ऐसी प्रतिभाओं को जन्म दिया है, जिन्होंने अपनी मेहनत, प्रतिभा और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर...

पत्रकार

बीहड़ी क्षेत्र की ख़बरों को उजागर करने वाले सच्चे और बेबाक पत्रकार मरहूम मुहम्मद खालिक

इटावा में मुहम्मद खालिक का नाम उन गिने-चुने पत्रकारों में शुमार है जिन्होंने अपने जीवन में पत्रकारिता क्षेत्र में अद्वितीय योगदान दिया। उनका जीवन...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...