शास्त्री जी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने किया माल्यार्पण, मनरेगा विरोध में गांधी प्रतिमा के पास एक दिवसीय उपवास

Share This

आज कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष आशुतोष दीक्षित एवं शहर अध्यक्ष मो. राशिद की उपस्थिति में शास्त्री चौराहे पर भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर उनकी पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धापूर्वक माल्यार्पण किया गया। इस दौरान कांग्रेसजनों ने शास्त्री जी के आदर्शों और राष्ट्र के प्रति उनके योगदान को स्मरण किया।

इसके उपरांत मनरेगा से नाम हटाए जाने के विरोध में प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर एक दिवसीय उपवास का आयोजन प्रदर्शनी स्थित गांधी प्रतिमा के पास किया गया। कार्यक्रम के दौरान रामधुन के साथ मनरेगा विषयक गोष्ठी भी आयोजित की गई, जिसमें वक्ताओं ने मनरेगा को गरीबों और श्रमिकों की जीवनरेखा बताते हुए सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए।

इस कार्यक्रम के संयोजक सचिन शंखवार रहे। गोष्ठी को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मनरेगा से पात्र लोगों के नाम हटाना अन्यायपूर्ण है और पार्टी इसके खिलाफ लगातार संघर्ष करती रहेगी।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष मलखान सिंह यादव, पूर्व शहर अध्यक्ष व पूर्व प्रत्याशी कोमल सिंह कुशवाहा, पीसीसी सदस्य अरुण यादव, प्रवक्ता वाचस्पति द्विवेदी, जिला उपाध्यक्ष अंबुज त्रिपाठी, जिला महामंत्री अनूप सिंह परमार, वरिष्ठ कांग्रेस नेता करण सिंह राजपूत, भरथना ब्लॉक अध्यक्ष रणवीर सिंह यादव, पूर्व अध्यक्ष जसवंतनगर लालमन बॉथम, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष सोज़ब रिजवी, वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री कुसुमलता उपाध्याय, अनुराग कर्ण, सोहेल वारसी, डॉ. झाबाबू लाल कुशवाहा, मोहित बॉथम, मानसी बॉथम, मोनिका बॉथम, मनोज बॉथम सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा कि‍ले पर हुआ लोदि‍या का अधि‍कार, इब्राहि‍म लोहानी बने गवर्नर

1487 ई0 में जौनपुर तथा दि‍ल्‍ली  के लोदी वंश के बीच पुन:संधि‍  टूट गई। इटावा में बहलोल लोदी  तथा जौनपुर की  ओर से हुसैन...

शिक्षाविद

कैलाश चंद्र यादव: नव युग के शिक्षा क्रांतिकारी का प्रेरणादायक सफ़र

कैलाश चंद्र यादव एक प्रख्यात शिक्षाविद् हैं जो पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, मानिकपुर मोड, ग्वालियर बाईपास, इटावा और पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, सराय दयानत के प्रबंधक...

राजनीतिज्ञ

लक्ष्मण स्वरूप अग्रवाल : एक समाजसेवी एवं राजनीतिज्ञ का अद्भुत सफर

लक्ष्मण स्वरूप अग्रवाल, एक प्रख्यात एडवोकेट एवं राजनीतिज्ञ हैं, जो अपने कार्यों और सामाजिक योगदान के लिए प्रसिद्ध हैं। इटावा भारतीय जनता पार्टी इटावा...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

Aqua Plus Super: शुद्धता, सेहत और ताज़गी का प्रतीक

Aqua Plus Super—शुद्ध जल का भरोसेमंद ब्रांड Aqua Plus Super, निर्मल फ़ूड एंड बेवरेजेज द्वारा प्रस्तुत एक उच्च-गुणवत्ता वाला पेयजल ब्रांड है। यह ब्रांड शुद्धता,...

चिकित्सक

डॉ. सतेन्द्र सिंह यादव: सेवा संकल्प के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान

स्वास्थ्य हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम अगर एक ऐसे व्यक्ति की बात करें जो स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

प्रारंभिक जीवन न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जन्म 15 जुलाई 1930 इटावा में एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ। उनका जन्म ऐसे समय में...

पत्रकार

वहाज अली खान “निहाल”: एक सकारात्मक पत्रकार जिसे इटावा से प्रेम है

जनपद इटावा में निहाल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक बहुत चर्चित नाम है निहाल का पूरा नाम वहाज अली खान उर्फ निहाल है। निहाल...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी