लखना में मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण, जन चौपाल में योजनाओं की दी जानकारी

Share This

माननीय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा, उत्तर प्रदेश धर्मवीर प्रजापति, प्रभारी मंत्री द्वारा लखना क्षेत्र में विकास एवं जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रमों का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर उन्होंने लखना में पंचनद प्रेरणा स्टोर सहित दो दुकानों का उद्घाटन किया।

इसके पश्चात माननीय मंत्री द्वारा लखना देहात में भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति का शिलान्यास एवं अनावरण किया गया। साथ ही अध्ययन कक्ष एवं पंचायत घर का भी विधिवत अनावरण किया गया। तत्पश्चात उनकी अध्यक्षता में ग्राम पंचायत लखना देहात, विकास खंड महेवा में जन चौपाल का आयोजन किया गया।

जन चौपाल को संबोधित करते हुए माननीय प्रभारी मंत्री ने निर्देश दिए कि इस प्रकार के आयोजनों में सभी विभागों के स्टॉल अनिवार्य रूप से लगाए जाएं तथा आम जनमानस को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जाए, जिससे पात्र लोग योजनाओं का लाभ उठा सकें।

उन्होंने कहा कि किसी भी सरकारी योजना की जानकारी पंचायत घर से भी प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने बच्चों से अपील की कि वे पढ़ाई के साथ-साथ रोजगार संबंधी जानकारियां भी प्राप्त करें और उनमें सक्रिय सहभागिता करें।

माननीय मंत्री जी ने खादी ग्रामोद्योग विभाग से जुड़कर स्वरोजगार अपनाने पर विशेष बल दिया और कहा कि ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के लोग विभिन्न योजनाओं के माध्यम से रोजगार कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार बेटी के जन्म से लेकर उसकी शादी तक की जिम्मेदारी निभा रही है और सामूहिक विवाह योजनाओं में सहभागिता करने में किसी प्रकार का संकोच नहीं करना चाहिए।

उन्होंने आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक आयुष्मान कार्ड बनवाने पर जोर देते हुए कहा कि इससे जरूरतमंदों को निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रही हैं। उन्होंने बताया कि ग्राम स्तर पर बच्चों के लिए लाइब्रेरी की सुविधा उपलब्ध है, जिसका लाभ लेकर बच्चे अपने भविष्य को संवारें। उन्होंने कहा कि किसान सम्मान निधि सहित सभी सरकारी योजनाओं की धनराशि सीधे लाभार्थियों के खाते में भेजी जा रही है और गांव के विकास से संबंधित धनराशि का दुरुपयोग किसी भी स्तर पर संभव नहीं है।

जन चौपाल के दौरान माननीय प्रभारी मंत्री द्वारा बाल विवाह रोकने हेतु उपस्थित लोगों को शपथ दिलाई गई। साथ ही अन्नप्राशन एवं गोदभराई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्राम विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री आवास योजना, व्यक्तिगत शौचालय, कन्या सुमंगला योजना सहित अन्य योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता, जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल, मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार गौतम, पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया, पूर्व विधायक सावित्री कठेरिया, महामंत्री शिवाकांत चौधरी, महामंत्री प्रशांत राव चौबे, पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल मोहन शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष सन्नी, सिद्धार्थ शंकर, कमलेश कठेरिया, ग्राम प्रधान शशिबाला, उप जिलाधिकारी भरथना आईएएस काव्या सी, जिला विकास अधिकारी राकेश प्रसाद, उप कृषि निदेशक आर.एन. सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार सहित समस्त जनप्रतिनिधि, जिला स्तरीय अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में लाभार्थी उपस्थित रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जंगली और मंगली बाल्मीकि का बलिदान जिसकी गूँज आज भी सुनाई देती है चंबल की घाटियों में

जंगली और मंगली, इटावा की वीर भूमि से निकले दो ऐसे रणबांकुरे थे जिनकी गाथा सुनते ही हृदय में गर्व की लहर दौड़ जाती...

शिक्षाविद

डा0 यू0 एस0 शर्मा – प्रमुख शिक्षाविद, सर मदन लाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के निदेशक

डा0 यू0 एस0 शर्मा का जन्म 10 जनवरी 1980 को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गांगरौल नामक गांव में हुआ। इनका पूरा नाम...

राजनीतिज्ञ

पत्रकारिता से राजनीति तक,  इटावा की राजनीति के मास्टरमाइंड उदय भान सिंह यादव

उदय भान सिंह यादव का जन्म 26 जून 1972 को हुआ। उनके पिता स्वर्गीय श्री विजय पाल सिंह यादव टेलीफोन विभाग में कार्यरत रहे...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

इटावा में पहली बार, ऑन-साइट प्रिंटिंग सेवा: प्रिंटबाला

अब इटावा के लोगों के लिए एक शानदार मौका! पहली बार, PRINT dial Print World Pvt. Ltd. आपको आपके स्थान  पर ही पूरी प्रिंटिंग...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

‘लपेटे में नेताजी’ से देश के घर-घर तक पहुँची कवि अवनीश त्रिपाठी की आवाज

इटावा की धरती ने समय-समय पर ऐसी प्रतिभाओं को जन्म दिया है, जिन्होंने अपनी मेहनत, प्रतिभा और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर...

पत्रकार

इटावा के लोगों के सदैव प्रिय : वरिष्ठ पत्रकार सोहम प्रकाश

सोहम प्रकाश एक कर्मठ, सौम्य, सच्चे और निर्भीक पत्रकार हैं। उनका जन्म 19 अक्टूबर 1974 को उत्तर प्रदेश के लालपुरा इटावा में हुआ। सोहम...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...