उपाध्याय श्री 108 वृषभानंद जी महाराज का धर्मनगरी में भव्य मंगल प्रवेश

Share This

धर्मनगरी में मंगलवार को एक ऐतिहासिक एवं मंगलमय क्षण देखने को मिला, जब आचार्य श्री 108 वसुनंदी मुनिराज के परम शिष्य एवं जैन धर्म के प्रभावशाली संत पूज्य उपाध्याय श्री 108 वृषभानंद जी महाराज ससंघ (5 पिच्छी) का बटेश्वर से पदबिहार करते हुए नगर में आगमन हुआ। इस पावन अवसर पर श्री पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर, नशिया जी से भव्य मंगल प्रवेश एवं आगवानी जुलूस निकाला गया।

आगवानी जुलूस नशिया जी मंदिर से प्रारंभ होकर टिक्सी मंदिर, बजरिया, छैराहा, पचराहा, राजागंज चौराहा, रंगलाल चौराहा होते हुए महावीर मार्ग स्थित लालपुरा जैन मंदिर पहुँचा। जुलूस मार्ग में श्रद्धालुओं ने गुरुदेव के पाद प्रक्षालन, आरती एवं वंदना कर भक्ति भाव से स्वागत किया।

इस भव्य जुलूस की विशेष शोभा 108 फुट की विशाल ध्वजा रही, जो नगर भ्रमण के दौरान सभी के आकर्षण का केंद्र बनी रही। लालपुरा जैन मंदिर पहुँचकर मुनि श्री ने श्रीजी के दर्शन किए तथा श्रद्धालुओं को अपने मंगल प्रवचनों से धर्मलाभ प्रदान किया।

कार्यक्रम में जैन समाज अध्यक्ष संजू जैन ठेकेदार, वैभव जैन, ऋषभ जैन, अर्पित जैन, विक्की जैन, सौरम जैन, अभिषेक जैन चीता, सौरभ जैन पोद्वार, सुशील जैन बाबा चौ, स्वदेश जैन, अनूप जैन, राजू जैन, नैने जैन, विनोद जैन, बोनू जैन, मुन्ना जैन, विक्की जैन, अकिंत जैन, शुभम जैन, हीरा, पूजा जैन, शालनी जैन, शोभा जैन सहित बड़ी संख्या में जैन समाज के महिला-पुरुष, बच्चे एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे और धर्मलाभ अर्जित किया।

मंच संचालन महावीर प्रसाद जैन द्वारा किया गया। गुरुदेव के पावन आगमन पर संपूर्ण नगर भक्ति, श्रद्धा एवं उत्साह से सराबोर नजर आया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा की शान है जमुनापारी बकरी, इंडोनेशिया के लोग मानते है इसे गुडलक बकरी

इटावा की शान है जमुनापारी बकरी, इंडोनेशिया के लोग मानते है इसे गुडलक बकरी यूं तो इस धरा पर अनेकों पशु विचरण करते हैं भारत...

शिक्षाविद

डॉ. विद्याकांत तिवारी: साहित्य, शोध, शिक्षा और समाजसेवा का आदर्श उदाहरण

प्रयागराज के चाँदी गांव में 30 सितम्बर 1946 को जन्मे डॉ. विद्याकांत तिवारी एक साधारण परिवार से आते है। उनके पिता का निधन उस...

राजनीतिज्ञ

दिलीप यादव बबलू: जनप्रिय एवं समाजसेवी युवा भाजपा नेता

दिलीप यादव बबलू: जनप्रिय एवं समाजसेवी युवा भाजपा नेता दिलीप यादव बबलू, बसरेहर के ब्लॉक प्रमुख, एक जनप्रिय नेता हैं। उनका जन्म 27 जून, 1986...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

इटावा का शीर्ष केमिस्ट्री कोचिंग संस्थान: जीविका केमिस्ट्री क्लासेज

आज के समय में अधिकांश कोचिंग संस्थान पूरी तरह से व्यावसायिक रूप ले चुके हैं। न ही छात्रों की संख्या पर कोई नियंत्रण होता...

चिकित्सक

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा : बेहतरीन चिकित्सक, पर्यावरण के सरंक्षक और क्रिकेट प्रेमी

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक जिला पुलिस चिकित्सालय इटावा, का जन्म 6 जुलाई 1984 को हुआ। उनके पिता का नाम श्री सर्वेश कुशवाहा...

चर्चित व्यक्तिव

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

पत्रकार

शीर्ष पत्रकार गौरव डुडेजा: सत्यनिष्ठा, संघर्ष और प्रगति की प्रतिमूर्ति

गौरव डुडेजा के पिता  स्व. जगदीश राय डुडेजा एक समाजसेवी एवं सफल व्यवसायी रहे है। उन्होंने हमेशा खुद को समाज के सुखदुख में साझा...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी