जनपद प्रर्दशनी के तत्वावधान में आयोजित इटावा नुमाइश के समापन अवसर पर आल इंडिया क्रिकेट टूर्नामेंट के सफल आयोजन में अहम भूमिका निभाने वाले सह संयोजक अलोक दीक्षित को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिला अधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से अलोक दीक्षित को प्रशस्ति पत्र/प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनके योगदान की सराहना की।
इस अवसर पर जिला अधिकारी ने कहा कि खेल गतिविधियां युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती हैं। आल इंडिया क्रिकेट टूर्नामेंट जैसे आयोजनों से प्रतिभाओं को मंच मिलता है और जनपद की पहचान राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत होती है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने भी सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन के लिए आयोजक मंडल की सराहना करते हुए भविष्य में ऐसे आयोजनों के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
सम्मान प्राप्त करने पर अलोक दीक्षित ने जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि टीम के सामूहिक प्रयास से टूर्नामेंट को सफल बनाया गया। इस अवसर पर आयोजन समिति के पदाधिकारी, खिलाड़ी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
