NH-19 ओवरब्रिज के पास 4 फीट लंबे अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू, सर्पमित्र डॉ आशीष ने लोगों को किया जागरूक

Share This

फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत अर्जुन नगर कॉलोनी के समीप एनएच-19 ओवरब्रिज की बड़ी दीवार के किनारे नीचे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले राहगीर गगनदीप की नजर एक 4 फीट लंबे अजगर सांप पर पड़ी। अजगर को देखकर उन्होंने तत्काल डायल 112 पर पुलिस से सहायता मांगी, जहां से उन्हें सर्पमित्र से संपर्क करने की सलाह दी गई।

इसके बाद गगनदीप ने वन्यजीव विशेषज्ञ एवं सर्पमित्र डॉ. आशीष त्रिपाठी से उनकी स्नेक बाइट हेल्पलाइन पर संपर्क कर अजगर के रेस्क्यू के लिए मदद मांगी। सूचना मिलते ही कोहरे के बीच डॉ. आशीष मौके पर पहुंचे और पूरी सावधानी के साथ अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू किया। रेस्क्यू के पश्चात सामाजिक वानिकी विभाग इटावा के दिशा-निर्देशन में अजगर को सुरक्षित प्राकृतिक वास में छोड़ दिया गया।

मौके पर मौजूद लोगों को जानकारी देते हुए नगर पालिका परिषद इटावा के स्वच्छता, वन्यजीव, पर्यावरण संरक्षण एवं आपदा प्रबंधन के ब्रांड एंबेसडर डॉ. आशीष त्रिपाठी ने बताया कि यह अजगर सांप है, जिसका जंतु वैज्ञानिक नाम *पायथन मोलूरस* है। यह पूरी तरह विषहीन होता है। हालांकि इसके काटने पर यदि घाव की सही सफाई न की जाए तो गैंग्रीन जैसी समस्या हो सकती है, लेकिन इससे मृत्यु नहीं होती। उन्होंने यह भी बताया कि कई बार सर्पदंश के बाद अत्यधिक घबराहट के कारण हार्ट अटैक से मृत्यु की आशंका अधिक रहती है।

डॉ. आशीष ने उपस्थित लोगों को सर्पदंश से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां भी दीं। उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार के सर्पदंश का सुरक्षित इलाज जिला अस्पताल इटावा के इमरजेंसी वार्ड के कमरा नंबर 3 तथा सैफई आयुर्विज्ञान संस्थान के इमरजेंसी वार्ड में उपलब्ध है। इसके अलावा सामाजिक संस्था ‘ओशन’ द्वारा संचालित जनपद की नि:शुल्क स्नेक बाइट हेल्पलाइन नंबर 7017204213 पर दांतों के निशान की साफ फोटो व्हाट्सएप करने से यह पुष्टि की जा सकती है कि सर्प विषहीन है या विषधारी।

सर्पदंश से बचाव को लेकर उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि सर्दी और कोहरे के मौसम में सांप गर्म स्थानों की तलाश में घरों के आसपास रखे सामान में छिप सकते हैं। इसलिए रात में सोने से पहले दरवाजों के नीचे कपड़ा या बोरी लगाएं, बिस्तर और तकिया जांच कर ही सोएं, अंधेरे में जाने से बचें तथा बाहर रखे जूते पहनने से पहले जरूर देखें।

डॉ. आशीष की जागरूकता और संस्था ओशन के प्रयासों से जनपद इटावा में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। अब लोग वन्यजीवों को नुकसान पहुंचाने से बच रहे हैं और सर्पदंश की स्थिति में झाड़-फूंक के बजाय सीधे अस्पताल पहुंचकर सुरक्षित इलाज करा रहे हैं, जिससे आपदा नियंत्रण में भी बड़ी मदद मिल रही है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

महावीर स्वामी की पावन भूमि आसई गवाह है गजनवी और ऐबक की लूट की

आसई का ऐतिहासिक महत्व केवल युद्धों और आक्रमणों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सांस्कृतिक आदान-प्रदान और कला के उत्कर्ष का भी केंद्र रहा...

शिक्षाविद

नमिता तिवारी: एक महिला सशक्तिकरण के चमकते सितारे का अद्भुत सफ़र

नमिता तिवारी का जन्म 4 जुलाई 1969 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के मुबारकपुर गांव में हुआ। उनके पिता का नाम श्री अरविन्द...

राजनीतिज्ञ

लक्ष्मण स्वरूप अग्रवाल : एक समाजसेवी एवं राजनीतिज्ञ का अद्भुत सफर

लक्ष्मण स्वरूप अग्रवाल, एक प्रख्यात एडवोकेट एवं राजनीतिज्ञ हैं, जो अपने कार्यों और सामाजिक योगदान के लिए प्रसिद्ध हैं। इटावा भारतीय जनता पार्टी इटावा...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

आयुर्वेदिक चिकित्सा का सबसे विश्सनीय केंद्र पतंजलि चिकित्सालय, हर्षनगर, इटावा

पतंजलि चिकित्सालय, इटावा में सबसे पुराना और विश्वनीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय है। इस चिकित्सालय की स्थापना का मुख्य उद्देश्य लोगों को आयुर्वेद के माध्यम से...

चिकित्सक

डॉ एस. एस. परिहार: दंत चिकित्सा में विशेषज्ञ एवं मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण के प्रतीक

डॉ एस. एस. परिहार, जिनका जन्म 30 नवम्बर 1991 को औरैया जनपद में हुआ, एक उदार ह्रदय और मरीजों के प्रति समर्पित दंत चिकित्सा...

चर्चित व्यक्तिव

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

पत्रकार

नीरज महेरे, 30 वर्षों से पत्रकारिता जगत में सक्रिय एक बेबाक नाम

वरिष्ठ पत्रकार नीरज महेरे का जन्म इटावा जनपद की विधान सभा व तहसील जसवंतनगर  के बाउथ गाँव में हुआ। यह इलाका सांस्कृतिक और राजनीतिक...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...