नशा निवारण एवं जागरूकता अभियान में बच्चों ने प्रस्तुत किए नाटक

Share This

इटावा महोत्सव एवं प्रदर्शनी पंडाल में नशा निवारण एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कार्यकारिणी समिति एवं स्टैंडिंग काउंसिल कमेटी के सदस्य प्रेम शंकर शर्मा एडवोकेट ने सरस्वती मां की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर तथा डॉ. ज्योति वर्मा द्वारा मंत्रोच्चारण के बीच दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बच्चों ने नशे के दुष्परिणामों को दर्शाते हुए नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से समाज को जागरूक करने का संदेश दिया। इसके साथ ही बच्चों ने पोस्टर प्रदर्शनी के जरिए भी नशा निवारण का संदेश प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में विहान आवासीय बालिका विद्यालय, उच्च प्राथमिक विद्यालय पुरबिया टोला, गुरुकुल एकेडमी, यंग जीनियस एकेडमी सहित अन्य विद्यालयों के विद्यार्थियों ने सहभागिता की।

इस अवसर पर विलक्षण दुबे, दृष्टि एवं तान्या ने भाषण प्रस्तुत किए, जबकि वैष्णवी और लक्ष्मी ने नशा विरोधी कविताएं सुनाईं। अंशिका, जानवी, पलक सहित अन्य छात्राओं ने नशा निवारण विषय पर जागरूकता पोस्टर तैयार किए। अमृषा पटेल ने अतिथियों का रोली-टीका लगाकर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन संस्कृत प्रवक्ता डॉ. ज्योति वर्मा एवं जागृति वर्मा ने संयुक्त रूप से किया।

मुख्य अतिथि प्रेम शंकर शर्मा एडवोकेट ने प्रतिभागी बच्चों को मेडल पहनाकर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया तथा उनकी प्रस्तुतियों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। कार्यक्रम संयोजक गुलशन कुमार एवं सह संयोजक मुनिराज वर्मा ने मुख्य अतिथि को शॉल ओढ़ाकर व प्रतीक चिन्ह भेंट कर तथा अन्य अतिथियों का बैज लगाकर व माल्यार्पण कर स्वागत एवं सम्मान किया।

श्री सत्यनारायण समाज सेवा संस्थान की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में अध्यक्ष मनोरमा वर्मा सहित सदस्य उज्जवल पटेल, जागृति वर्मा, आंचल वर्मा, मसूद तैमूरी, प्रेम कुमार शाक्य, शिखा पाल, आशीष वाजपेई, अजय बाथम, प्रमोद राठौड़, अखिलेश कौशिक, मुकेश कुमार आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में संयोजक गुलशन कुमार एवं सह संयोजक मुनिराज वर्मा ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वर्ष 1921 से 1942 तक

क्र0सं0 सेनानी का नाम पिता का नाम    पता    जुर्माना तथा कब हुई सजा 1 अकबरखां मिढईयां भटौली-विधूना 1931 में 8 माह की सजा 2...

शिक्षाविद

नमिता तिवारी: एक महिला सशक्तिकरण के चमकते सितारे का अद्भुत सफ़र

नमिता तिवारी का जन्म 4 जुलाई 1969 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के मुबारकपुर गांव में हुआ। उनके पिता का नाम श्री अरविन्द...

राजनीतिज्ञ

एक जीत से बलराम सिंह को मि‍ली थी प्रसि‍द्ध

केन्‍द्र एंव उत्‍तर प्रदेश मे मंत्री रह चुके बलराम सिंह यादव  (कांग्रेस) के राजनीति‍क जीवन का स्‍वर्णिम अवसर था 1980 का जसवंतनगर वि‍धानसभा चुनाव,...

प्रशासनिक अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...

प्रमुख संस्थान

A&A Computronics: एक प्रमुख कंप्यूटर शिक्षा संस्थान

आधुनिक टेक्नोलॉजी का युग हमारे समय में एक महत्वपूर्ण रूप से बढ़ रहा है। कंप्यूटर और सूचना प्रौद्योगिकी की महत्वाकांक्षी दुनिया में, अच्छी कंप्यूटर...

चिकित्सक

डॉ. डी. के. दुबे : एक प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ

जनपद इटावा सहित आस-पास के जिलों में हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. डी. के. दुबे का नाम प्रमुखता से लिया जाता है,...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

खबरों के हर मोर्चे पर अपनी मेहनत और लगन से सच्चाई की मसाल थामें पत्रकार अमित मिश्रा

इटावा की धरती ने हमेशा समाज, राजनीति और मीडिया जगत को अपनी गहरी समझ और जनसरोकार से जोड़ने वाले व्यक्तित्व दिए हैं। इन्हीं में...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी