अटल जी की जन्म शताब्दी पर शरद बाजपेयी ने याद दिलाई आदर्शों की राजनीति

Share This

इटावा में भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी की जन्म शताब्दी के अवसर पर एक भावनात्मक और ऐतिहासिक माहौल देखने को मिला। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं वरिष्ठ सभासद शरद बाजपेयी ने अटल जी की जन्म जयंती पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई। इस अवसर पर वे पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ अटल पथ पहुंचे और अटल जी को नमन करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शरद बाजपेयी ने कहा कि अटल जी केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि हमारे आदर्श और भारत की आत्मा थे। वे भारतीय राजनीति के अजातशत्रु, शिखर पुरुष और ओजस्वी वक्ता रहे। अटल जी ने राजनीति को संस्कार, शुचिता और मर्यादा दी। उन्होंने दुख के साथ कहा कि आज की राजनीति में न संस्कार बचे हैं और न ही आदर्श, ऐसे दौर में अटल जी का व्यक्तित्व और भी अधिक प्रेरणादायक बन जाता है।

शरद बाजपेयी ने अटल पथ से जुड़े अपने लंबे संघर्ष को याद करते हुए जिम्मेदार लोगो की भूमिका पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अटल पथ पर अटल जी की प्रतिमा का अनावरण तो किया गया, लेकिन ये लोग शुरुआत से ही इस स्थल के प्रति लापरवाह रहा। उन्होंने बताया कि उनके विरोध के बाद ही हाथ जोड़कर स्थापित की गई प्रतिमा को हटाया गया। लगभग दो वर्षों तक वे लगातार प्रयास करते रहे, मांगें उठाते रहे, लेकिन तब तक ध्यान नहीं दिया, जब तक उन्हें आमरण अनशन का रास्ता नहीं अपनाना पड़ा।

उन्होंने कहा कि आमरण अनशन के बाद जिम्मेदार लोग जागें, जिसका असर आज दिखाई भी दे रहा है। शरद बाजपेयी ने बताया कि उन्हें लिखित आश्वासन दिए गए हैं, लेकिन अब मांग है कि इन आश्वासनों को जमीन पर उतारा जाए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि एक महीने के भीतर अटल पथ पर लाइटें लगाई जाएं, फब्बारे चालू किए जाएं, प्रतिमा के ऊपर छत्र का निर्माण हो और प्लेटफॉर्म को चौड़ा किया जाए।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जंगली और मंगली बाल्मीकि का बलिदान जिसकी गूँज आज भी सुनाई देती है चंबल की घाटियों में

जंगली और मंगली, इटावा की वीर भूमि से निकले दो ऐसे रणबांकुरे थे जिनकी गाथा सुनते ही हृदय में गर्व की लहर दौड़ जाती...

शिक्षाविद

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा मदन लाल जी आर्य एक बेहद शालीन व्यक्ति थे जिनका जन्म 24 दिसंबर...

राजनीतिज्ञ

सरिता भदौरिया : इटावा की आयरन लेडी और भाजपा की एक सशक्त नेता

इटावा की राजनीति में जब भी महिलाओं के योगदान की बात होती है, तो सरिता भदौरिया का नाम अग्रणी रूप से लिया जाता है।...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

इटावा में मक्का-बाजरे की रोटी और चने का साग, चोखो थाली का स्वाद लें और 20% छूट का लाभ उठाएँ

इटावा में सर्दियों के इस मौसम में पारंपरिक मारवाड़ी खाने का आनंद लेना हो, तो चोखो थाली एक बेहतरीन स्थान है। होटल प्रताप, नेविल...

चिकित्सक

डॉ. डी. के. दुबे : एक प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ

जनपद इटावा सहित आस-पास के जिलों में हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. डी. के. दुबे का नाम प्रमुखता से लिया जाता है,...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

मरहूम पत्रकार मो. राशिद पत्रकारिता में निष्पक्षता और समर्पण की मिसाल

मोहम्मद राशिद, एक सम्मानित पत्रकार, जिन्होंने अपनी लेखनी से पत्रकारिता के क्षेत्र में एक नई दिशा दी, का 13 दिसंबर 2024 को निधन हो...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...