इटावा महोत्सव में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सम्मेलन दिनांक 27 को

Share This

इटावा महोत्सव में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सम्मेलन आगामी दिनांक 27 दिसंबर शनिवार को प्रातः 10:00 बजे से होगा।उक्त जानकारी पक्का तालाब स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भवन,इटावा पर आयोजित कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर हुई बैठक में कार्यक्रम के संयोजक एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित प्रतिमा शंकर दीक्षित (अवकाश प्राप्त प्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक) एवं संगठन के जिलाध्यक्ष संग्राम सेनानी आश्रित एवं पूर्व चिकित्साधिकारी (आयुष) डॉ मुनींद्र नाथ दत्त ने दी।

इस अवसर पर श्रीमती करुणा रानी गुप्ता,श्रीमती गीता दीक्षित,प्रेम शीला पांडेय , अशोक सोनी निडर, प्रेम बाबू गुप्ता, छाया भदौरिया,राम लखन यादव, मो0 सलीम,विजय शंकर दीक्षित,राजेश कुमार दुबे सहित सैकड़ों संग्राम सेनानी आश्रित परिवारों के परिजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के संयोजक प्रतिमा शंकर दीक्षित ने जानकारी देते हुए बताया कि,उक्त कार्यक्रम में सभी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित परिजनों को अपना जिलाधिकारी कार्यालय से निर्गत प्रमाण पत्र अथवा जेल द्वारा जारी प्रमाणपत्र मूल प्रति या फोटो कॉपी साथ लाना अनिवार्य है। इस अवसर पर सभी सम्माननीय जनों को कार्यक्रम के कार्ड वितरित किए गए, उन्होंने सभी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रित परिजनों को कार्यक्रम में समय से पधारने की विशेष अपील की है ।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जब नेहरू और गांधी आंदोलन को गति‍ देने इटावा आये

स्वतंत्रता संग्राम के दौरान इटावा और इटावा मुख्‍य कस्‍वों मे पूरी तरह हड़ताल रही। पुलि‍स ने जुलूसों पर डण्‍डे बरसाये। इसी समय पं0 जवाहर...

शिक्षाविद

नमिता तिवारी: एक महिला सशक्तिकरण के चमकते सितारे का अद्भुत सफ़र

नमिता तिवारी का जन्म 4 जुलाई 1969 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के मुबारकपुर गांव में हुआ। उनके पिता का नाम श्री अरविन्द...

राजनीतिज्ञ

सरिता भदौरिया : इटावा की आयरन लेडी और भाजपा की एक सशक्त नेता

इटावा की राजनीति में जब भी महिलाओं के योगदान की बात होती है, तो सरिता भदौरिया का नाम अग्रणी रूप से लिया जाता है।...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

इटावा में पहली बार, ऑन-साइट प्रिंटिंग सेवा: प्रिंटबाला

अब इटावा के लोगों के लिए एक शानदार मौका! पहली बार, PRINT dial Print World Pvt. Ltd. आपको आपके स्थान  पर ही पूरी प्रिंटिंग...

चिकित्सक

डॉ एस. एस. परिहार: दंत चिकित्सा में विशेषज्ञ एवं मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण के प्रतीक

डॉ एस. एस. परिहार, जिनका जन्म 30 नवम्बर 1991 को औरैया जनपद में हुआ, एक उदार ह्रदय और मरीजों के प्रति समर्पित दंत चिकित्सा...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

प्रारंभिक जीवन न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जन्म 15 जुलाई 1930 इटावा में एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ। उनका जन्म ऐसे समय में...

पत्रकार

इटावा में उत्कृष्ट लेखनी के लिए जाने जाते हैं पत्रकार तनुज श्रीवास्तव

उत्कृष्ट लेखनी के चलते पत्रकारिता के क्षेत्र में सरल स्वभाव की पहचान रखने वाले तनुज श्रीवास्तव कस्बा भरथना के मुहल्ला बृजराज नगर के मूल...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी