इटावा महोत्सव में राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

Share This

यमुना तट पर कला, संस्कृति एवं विकास यात्रा की अग्रदूत जनपद प्रदर्शनी एवं इटावा महोत्सव के अंतर्गत भारत विकास परिषद इटावा तुलसी के अध्यक्ष एवं पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन डॉ. कैलाश चन्द्र यादव के संयोजन में “राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मां वीणावादिनी के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं उपस्थित जनसमूह द्वारा एकसुर में सम्पूर्ण वंदेमातरम् के सामूहिक गायन के साथ हुआ।

इस प्रतियोगिता में जनपद के अनेक विद्यालयों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य अतिथि, विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं तथा उनके अभिभावक उपस्थित रहे। समूहगान प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों ने अनुशासन, सामूहिकता, संगीतात्मकता एवं सांस्कृतिक मूल्यों का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता परिणाम इस प्रकार रहे—
प्रथम स्थान: नारायण कॉलेज ऑफ साइंस एंड आर्ट्स
द्वितीय स्थान: पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, एसएस मेमोरियल स्कूल सैफई एवं सेंट विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल
तृतीय स्थान: अर्चना मेमोरियल स्कूल एवं दिल्ली पब्लिक स्कूल

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. मुकेश यादव (सह जिला विद्यालय निरीक्षक) रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में पवन यादव, शैलेन्द्र शर्मा, श्याम पाल, संजय शर्मा, उमेश यादव, गुफ़रान अहमद, विवेक, धर्मेन्द्र, अभिषेक सक्सेना, वेद पाठी त्रिपाठी, मनोज यादव, मनोज एमएसजी, पंकज चौहान, विपिन एवं पंकज शर्मा सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

भारत विकास परिषद तुलसी शाखा से सुशीला राजावत, नीलिमा चौधरी, शशि दीक्षित, मौसमी पाल, आशा अग्निहोत्री, मंजू सिंह, रश्मि यादव, अंजू चौधरी एवं पंकज कुमार सिंह चौहान सहित अन्य सदस्य भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों, प्रतिभागी विद्यालयों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों का स्वागत एवं अभिनंदन पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, इटावा के चेयरमैन डॉ. कैलाश चन्द्र यादव, रश्मि यादव तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य अरविंद कुमार तोमर द्वारा किया गया।

उपस्थित अतिथियों ने विद्यार्थियों के उत्साह, आत्मविश्वास एवं प्रस्तुति की भूरि-भूरि प्रशंसा की। कार्यक्रम का समापन पुरस्कार वितरण एवं धन्यवाद ज्ञापन के साथ हर्षोल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वर्ष 1921 से 1942 तक

क्र0सं0 सेनानी का नाम पिता का नाम    पता    जुर्माना तथा कब हुई सजा 1 अकबरखां मिढईयां भटौली-विधूना 1931 में 8 माह की सजा 2...

शिक्षाविद

नमिता तिवारी: एक महिला सशक्तिकरण के चमकते सितारे का अद्भुत सफ़र

नमिता तिवारी का जन्म 4 जुलाई 1969 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के मुबारकपुर गांव में हुआ। उनके पिता का नाम श्री अरविन्द...

राजनीतिज्ञ

इटावा में ज़मीन से उठकर दिलों तक पहुंचा एक नाम – भाजपा नेता शरद बाजपेयी

शरद बाजपेयी का जीवन इटावा की सामाजिक-राजनीतिक चेतना में एक प्रेरक कहानी के रूप में देखा जाता है। वे उन चुनिंदा नेताओं में शामिल...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

सेंट विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, इटावा: एक गुणवत्तापूर्ण शिक्षण संस्थान

इटावा - महान आदर्शवादी संत विवेकानंद के नाम से स्थापित संत विवेकानंद इंटर कॉलेज इटावा ने अपने प्रयासों के साथ शिक्षा के क्षेत्र में...

चिकित्सक

डॉ. सतेन्द्र सिंह यादव: सेवा संकल्प के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान

स्वास्थ्य हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम अगर एक ऐसे व्यक्ति की बात करें जो स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

शीर्ष पत्रकार गौरव डुडेजा: सत्यनिष्ठा, संघर्ष और प्रगति की प्रतिमूर्ति

गौरव डुडेजा के पिता  स्व. जगदीश राय डुडेजा एक समाजसेवी एवं सफल व्यवसायी रहे है। उन्होंने हमेशा खुद को समाज के सुखदुख में साझा...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...