स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

Share This

इटावा महोत्सव एवं प्रदर्शनी के तत्वावधान में 28 दिसम्बर को दोपहर 12 बजे प्रदर्शनी पंडाल में आयोजित होने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सम्मेलन की तैयारियों को लेकर रविवार को स्वतंत्रता सेनानी भवन, पक्का तालाब पर एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।

बैठक में स्वतंत्रता सेनानी सम्मेलन के संयोजक एवं राष्ट्रीय स्वतंत्रता सेनानी परिवार के प्रदेश महासचिव आकाशदीप जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले एवं प्रदेश के सभी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों तथा उनके आश्रितों को निमंत्रण पत्र भेजकर सम्मेलन में आमंत्रित किया गया है। उन्होंने कहा कि सम्मेलन का उद्देश्य सेनानियों एवं उनके परिजनों को सम्मान देना और नई पीढ़ी को स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास से जोड़ना है।

बैठक में इटावा जनपद की सभी तहसीलों एवं ब्लाकों से आए सेनानी आश्रित प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही, जिन्हें सम्मेलन को सफल एवं भव्य बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई। सभी प्रतिनिधियों ने आयोजन को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर सेनानी परिवार के जिलाध्यक्ष निर्मल चन्द्र गुप्ता, महामंत्री इक़बाल हाशमी, कोषाध्यक्ष श्यामल दास गुप्ता सहित छाया भदौरिया, योगेन्द्र दीक्षित, आनन्द बाबू, सुरेश चन्द्र जाटव, घनश्याम चौधरी, दिनेश बाबू एवं एक सैकड़ा से अधिक स्वतंत्रता सेनानी परिजन उपस्थित रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

‘तपोभूमि‍ है इटावा की धरती ’चारो दि‍शाओं में बहती हैं ‘यमुना’

यमुनोत्री से नि‍कलने वाली यमुना मैया का भी उतना महत्‍व शायद ही कि‍सी अन्‍य स्‍थल पर हो जहां से होती हुई ये आगे बढ़ीं...

शिक्षाविद

इटावा में फिजिक्स के सर्वश्रेष्ठ शिक्षक एवं छात्रों की सफलता के प्रेरणास्रोत: डी. एस. राजपूत

इटावा के प्रसिद्ध कोचिंग संस्थान अगस्त्य अकैडमी के निदेशक डी. एस. राजपूत ने फिजिक्स विषय में अपनी अलग पहचान बनाई है। कानपुर यूनिवर्सिटी से...

राजनीतिज्ञ

राजनीति में कैसे पहुंचे मुलायम सिंह यादव,जाने पूरा किस्सा

नत्थू सिंह चौधरी ने प्रभावित होकर अपनी जसवंतनगर सीट को 1967 में दिया था मुलायम सिंह यादव को विधायक की चुनाव लड़ने के लिए मुलायम...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

इटावा लाइव के साथ डिजिटल एडवरटाइजिंग के लाभ

जनपद इटावा में विगत 13 वर्षो से न्यूज़ एवं आर्टिकल को लेकर एक विशेष स्थान रखने वाले इटावा लाइव के माध्यम से आप अपना...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

जुनैद तैमूरी: पत्रकारिता में निष्ठा, पेशेवरता और समर्पण के प्रतीक

जुनैद तैमूरी: पत्रकारिता में निष्ठा, पेशेवरता और समर्पण के प्रतीक समाचार जगत में उन्मुक्त भविष्य की तलाश करने वाले पत्रकारों में से एक नाम हैं...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी