एनसीसी कैंप में कैडेटो को मिला शूटिंग व ड्रिल का विशेष प्रशिक्षण, खेलों से बढ़ाया गया उत्साह

Share This

बकेवर:- लार्ड मदर सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल बकेवर में 4 यूपी बटालियन एनसीसी इटावा द्वारा आयोजित दस दिवसीय एनसीसी प्रशिक्षण शिविर में प्रतिभाग कर रहे 490 कैडेट्स का प्रशिक्षण कमांडिंग ऑफिसर कर्नल सुधांशु द्विवेदी एवं सूबेदार मेजर कपिल देव के नेतृत्व में कुशल प्रशिक्षण अधिकारियों द्वारा सुचारु रूप से संचालित किया जा रहा है।

शिविर के आज के रोस्टर के अनुसार कैडेट्स को शूटिंग का विशेष प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान उन्हें हथियारों को खोलने व असेंबल करने, सही ढंग से निशाना साधने तथा शस्त्र चलाने की विधि सिखाई गई। प्रशिक्षण के दौरान कैडेट्स में विशेष उत्साह देखने को मिला और उन्होंने पूरे अनुशासन व समर्पण के साथ अभ्यास किया।

कमांडिंग ऑफिसर कर्नल सुधांशु द्विवेदी ने कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि शूटिंग का प्रशिक्षण न केवल शारीरिक दक्षता बढ़ाता है, बल्कि मानसिक रूप से भी आत्मविश्वास, संयम और एकाग्रता विकसित करता है। उन्होंने कैडेट्स को लक्ष्य निर्धारित कर कठिन परिश्रम और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

सूबेदार मेजर कपिल देव ने कहा कि एनसीसी प्रशिक्षण कैंप का मुख्य उद्देश्य युवाओं को देश सेवा के लिए तैयार करना है और शूटिंग प्रशिक्षण इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कैडेट्स से अपने कौशल को निरंतर निखारने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।

दैनिक कार्यक्रम के अंतर्गत सुबह कैडेट्स को ड्रिल कराई गई, इसके बाद फायरिंग अभ्यास कराया गया। शाम के सत्र में कैडेट्स को वॉलीबॉल एवं कबड्डी जैसे खेलों में भाग लेने का अवसर दिया गया, जिससे उनमें टीम भावना और शारीरिक स्फूर्ति का विकास हुआ। साथ ही राष्ट्रीय एकता एवं जागरूकता विषय पर जानकारी देकर कैडेट्स को देश के प्रति कर्तव्यों का बोध कराया गया।

उक्त प्रशिक्षण में एनसीसी कैडेटो को अनुभवी प्रशिक्षकों जिसमे कंपनी हवलदार मेजर विजयंत सिंह चौहान, कंपनी मेजर सरवन सिंह, सुमन मून, हवलदार विजयपाल,ठाकुर श्रेष्ठ जेसीओ सूबेदार जीतराम, सुधीर कुमार, नायब सूबेदार तारिक अहमद, हवलदार विजय पाल आदि द्वारा फायरिंग का प्रशिक्षण दिया गया जा रहा है।

Share This
Shivam Shukla
Shivam Shuklahttps://etawahlive.com/
Almost 8 years of social media experience with social engagement preferred...
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जब नेहरू और गांधी आंदोलन को गति‍ देने इटावा आये

स्वतंत्रता संग्राम के दौरान इटावा और इटावा मुख्‍य कस्‍वों मे पूरी तरह हड़ताल रही। पुलि‍स ने जुलूसों पर डण्‍डे बरसाये। इसी समय पं0 जवाहर...

शिक्षाविद

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा मदन लाल जी आर्य एक बेहद शालीन व्यक्ति थे जिनका जन्म 24 दिसंबर...

राजनीतिज्ञ

प्रदीप कुमार शर्मा: हिन्दू सेवा समिति के प्रमुख और इटावा के सबसे लोकप्रिय हिंदूवादी राजनीतिज्ञ

प्रदीप कुमार शर्मा का जन्म 20 जून 1987 को इटावा, उत्तर प्रदेश में हुआ था। उनके पिता का नाम श्री राजेन्द्र कुमार शर्मा और...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

इटावा में मक्का-बाजरे की रोटी और चने का साग, चोखो थाली का स्वाद लें और 20% छूट का लाभ उठाएँ

इटावा में सर्दियों के इस मौसम में पारंपरिक मारवाड़ी खाने का आनंद लेना हो, तो चोखो थाली एक बेहतरीन स्थान है। होटल प्रताप, नेविल...

चिकित्सक

डॉ. डी. के. दुबे : एक प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ

जनपद इटावा सहित आस-पास के जिलों में हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. डी. के. दुबे का नाम प्रमुखता से लिया जाता है,...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

प्रारंभिक जीवन न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जन्म 15 जुलाई 1930 इटावा में एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ। उनका जन्म ऐसे समय में...

पत्रकार

मरहूम पत्रकार मो. राशिद पत्रकारिता में निष्पक्षता और समर्पण की मिसाल

मोहम्मद राशिद, एक सम्मानित पत्रकार, जिन्होंने अपनी लेखनी से पत्रकारिता के क्षेत्र में एक नई दिशा दी, का 13 दिसंबर 2024 को निधन हो...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...