इटावा के प्रख्यात अधिवक्ता अश्वनी सिंह UPWJU के द्वितीय अधिवेशन में सम्मानित

Share This

इटावा प्रदर्शनी पंडाल में आयोजित उत्तर प्रदेश वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन इटावा इकाई के ऐतिहासिक द्वितीय अधिवेशन में जनपद के प्रतिष्ठित अधिवक्ता अश्वनी सिंह को वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के वार्षिक अधिवेशन के दौरान सम्मानित किया गया। यह सम्मान पत्रकारिता और समाज के बीच सेतु के रूप में उनके योगदान एवं पत्रकार हितों के प्रति सहयोगात्मक भूमिका के लिए प्रदान किया गया।

सम्मान प्राप्त करने के उपरांत अधिवक्ता अश्वनी सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं और समाज को सच दिखाने में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों के अधिकारों और उनकी सुरक्षा के लिए हर स्तर पर एकजुट प्रयास आवश्यक हैं। उन्होंने वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन द्वारा पत्रकार हित में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में भी हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।

यह अधिवेशन जिलाध्यक्ष अमित मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिसने जनपद में पत्रकार एकता और संगठनात्मक मजबूती के नए आयाम स्थापित किए। कार्यक्रम में इटावा सहित अन्य जनपदों से बड़ी संख्या में पत्रकारों की सहभागिता रही, जिससे अधिवेशन ऐतिहासिक और प्रभावशाली बन सका।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सदर विधायक सरिता भदोरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव, शिक्षाविद डॉ विद्या कान्त तिवारी, उत्तर प्रदेश वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष टी.बी. सिंह सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार राजेश कुमार मिश्रा, वीरेंद्र सिंह, आचार्य अजय त्रिवेदी, शिक्षाविद अतिवीर सिंह यादव, शिक्षाविद इंजी शिखर चतुर्वेदी, वरिष्ठ पत्रकार हेम कुमार शर्मा, महामंत्री आनंद स्वरुप त्रिपाठी, कार्यकारी अध्यक्ष अतुल वी.एन. चतुर्वेदी, इटावा लाइव के संपादक आशीष कुमार वाजपेयी सहित इटावा व अन्य जनपदों के बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

महावीर स्वामी की पावन भूमि आसई गवाह है गजनवी और ऐबक की लूट की

आसई का ऐतिहासिक महत्व केवल युद्धों और आक्रमणों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सांस्कृतिक आदान-प्रदान और कला के उत्कर्ष का भी केंद्र रहा...

शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार: बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित एक शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार का जन्म 15 जुलाई 1990 को हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जनपद इटावा में ही प्राप्त की और उच्च माध्यमिक शिक्षा...

राजनीतिज्ञ

संजू चौधरी: भाजपा के तेजी से उभरते सक्रिय युवा नेता

संजू चौधरी: भाजपा के तेजी से उभरते सक्रिय युवा नेता संजू चौधरी प्रगति और सेवा का संकल्प लेकर अपने क्षेत्र में काम करने वाले...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस : उत्तर प्रदेश की प्रमुख सिक्योरिटी सर्विस

सिक्योरिटी सर्विस के मामले में उत्तर प्रदेश सरकार ने 2005 में पसरा एक्ट का प्रावधान किया था। इस अद्यादेश के तहत, इटावा जनपद में...

चिकित्सक

डॉ. मनीष कुमार: इटावा में वैदिक पद्दति से इलाज करने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सक

आयुर्वेद, भारतीय लोगों के जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाए रखने के लिए सदियों से जानी जाती हैं। इसी को आधार बनाकर जनपद इटावा...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

प्रारंभिक जीवन न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जन्म 15 जुलाई 1930 इटावा में एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ। उनका जन्म ऐसे समय में...

पत्रकार

महेंद्र सिंह चौहान : बस नाम ही काफी है

महेंद्र सिंह चौहान इटावा के एक प्रमुख वरिष्ठ पत्रकार हैं, जो हमेशा हैंडसम, स्टाइलिश और फिट दिखते हैं। उन्हें जनपद के युवा पत्रकारों के...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी