जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन फेडरेशन-5 के नवमनोनीत पदाधिकारियों का स्वागत-सम्मान समारोह सम्पन्न

Share This

जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन के छह प्रांतों में विस्तारित फेडरेशन-5 के वर्ष 2026 हेतु मनोनीत फेडरेशन काउंसिल पदाधिकारियों एवं यूनिट के सभी समूह अध्यक्षों का भव्य स्वागत-सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पूर्व फेडरेशन ऑफिसर एवं पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन डॉ. कैलाश यादव के संयोजकत्व में सम्पन्न हुआ।

समारोह के मुख्य अतिथि केंद्रीय समिति के सदस्य डॉ. शिवराज सिंह यादव तथा अति विशिष्ट अतिथि विशेष समिति की सदस्य ऊषा यादव रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डॉ. कैलाश यादव ने कहा कि जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा समाज सेवा के क्षेत्र में निरंतर सराहनीय एवं अनुकरणीय कार्य किए जा रहे हैं, जो समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

अति विशिष्ट अतिथि ऊषा यादव ने वर्ष 2026 में नई ऊर्जा के साथ वृक्षारोपण, वरिष्ठ जन सेवा, पर्यावरण संरक्षण एवं निर्धन सेवा के क्षेत्रों में नए कीर्तिमान स्थापित करने का आह्वान किया। वहीं मुख्य अतिथि डॉ. शिवराज सिंह यादव ने अपने संबोधन में कहा कि सौहार्द, संस्कार और सेवा में आत्मिक सुख की अनुभूति ही जायंट्स का मूल मंत्र है।

आयोजक मंडल द्वारा वर्ष 2026 के लिए फेडरेशन काउंसिल के पदाधिकारियों का तिलक, वंदन एवं माल्यार्पण कर स्वागत-सम्मान किया गया। इनमें चीफ फेडरेशन कोऑर्डिनेटर विमल कुमार सिंह (प्रभारी अवार्ड बिडिंग), कोऑर्डिनेटर आशा अवस्थी (प्रभारी वरिष्ठ जन सेवा), कोऑर्डिनेटर क्षमा दीक्षित (प्रभारी बाल शिक्षा), नीतू पुरवार (निदेशक यूनिट-1), प्रेरणा जैन (निदेशक यूनिट-2), साधना शर्मा (निदेशक यूनिट-3), फेडरेशन ऑफिसर राजदा खातून (प्रभारी पर्यावरण संरक्षण), संगीता अग्रवाल (प्रभारी वृक्षारोपण), रितु चौहान (प्रभारी शैक्षणिक गतिविधियां), विशुन सिंह कुशवाहा (प्रभारी दिव्यांग सेवा) एवं मनीष सहाय (प्रभारी बेटी बचाओ) प्रमुख रूप से शामिल रहे।

कार्यक्रम का संचालन राम सजीवन यादव ने किया। अंत में जायंट्स ग्रुप ऑफ दातावाली की नवनिर्वाचित अध्यक्ष रश्मि यादव ने अतिथियों, यूनिट के सभी समूहों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

पि‍लुवा महावीर मंदिर – बालरूप में लेटी हुई है हनुमान जी की प्रति‍मा

इटावा शहर से लगभग 8 कि‍मी  दूर पश्‍ि‍चम की ओर कचौरा घाट  रोड पर  यमुना नदी के कि‍नारे  रूरा गांव के पास दक्षि‍ण मुखी...

शिक्षाविद

नमिता तिवारी: एक महिला सशक्तिकरण के चमकते सितारे का अद्भुत सफ़र

नमिता तिवारी का जन्म 4 जुलाई 1969 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के मुबारकपुर गांव में हुआ। उनके पिता का नाम श्री अरविन्द...

राजनीतिज्ञ

डॉ. ज्योति वर्मा को उनके कार्यों ने भाजपा में दिलाई नई पहचान

विद्यार्थी परिषद की जिला प्रमुख से लेकर भाजपा जिला मंत्री तक का सफरनामा इटावा। वर्ष 1990 में हाई स्कूल से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

ओम नवजीवन हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेण्टर, इटावा

बच्चों की सेहत एक परिवार के लिए महत्वपूर्ण मुद्दा है और इसकी देखभाल में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। इटावा शहर में स्थित ओम...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

‘लपेटे में नेताजी’ से देश के घर-घर तक पहुँची कवि अवनीश त्रिपाठी की आवाज

इटावा की धरती ने समय-समय पर ऐसी प्रतिभाओं को जन्म दिया है, जिन्होंने अपनी मेहनत, प्रतिभा और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर...

पत्रकार

अन्नू चौरसिया: एक युवा और कर्मठ पत्रकार

अन्नू चौरसिया का जन्म 4 जुलाई 1990 को इटावा के मशहूर मोहल्ला पुरबिया टोला में हुआ। उनके पिता का नाम स्व. लालचंद्र चौरसिया और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...