शिक्षा को नई नींव देने की तैयारी, नीव फाउंडेशन ने किया शिक्षाविदों व पत्रकारों का सम्मान

Share This

शहर के चौगुर्जी स्थित अग्रवाल कॉम्प्लेक्स में नीव फाउंडेशन द्वारा शिक्षाविदों और पत्रकारों के सम्मान में एक गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों से जुड़े शिक्षाविदों और मीडिया प्रतिनिधियों को पटका पहनाकर तथा राम दरबार की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया गया।

समारोह के आयोजक आनंद मित्तल, पवन त्रिवेदी और डी.एस. राजपूत ने बताया कि नीव फाउंडेशन बहुत जल्द जनपद में सीबीएसई बोर्ड के छात्रों के लिए एक नई शैक्षिक पहल शुरू करने जा रहा है। इसके अंतर्गत कक्षा 8 से 12 तक के विज्ञान वर्ग के विद्यार्थियों को भौतिक विज्ञान, जीव विज्ञान और गणित जैसे विषयों की पढ़ाई एक ही छत के नीचे कराई जाएगी। यह शिक्षण जनपद के अनुभवी और प्रतिष्ठित शिक्षाविदों द्वारा दिया जाएगा, जिनके मार्गदर्शन में हर वर्ष उत्कृष्ट परिणाम सामने आते रहे हैं।

आयोजकों ने बताया कि इस पहल से विद्यार्थियों को इधर-उधर भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी और उन्हें आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक क्लासरूम में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी। संस्थान में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी किए जा रहे हैं, जिससे अभिभावकों और छात्रों दोनों को भरोसेमंद माहौल मिल सके।

सम्मान समारोह में पान कुंवर इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधक डॉ. कैलाश चंद्र यादव, एच.एन. पब्लिक स्कूल के प्रबंधक पवन यादव, वरिष्ठ पत्रकार आनंद त्रिपाठी, राजेंद्र भसीन, अतुल बी.एन. चतुर्वेदी, संतोष पाठक सहित परिधि वर्मा, कार्व यादव, मंजेश कुशवाहा, संजीव कुमार, अजय बाथम, स्वीटी वर्मा, अलका त्रिवेदी, विनीता टंडन, रश्मि यादव, नीतू यादव, अंजू भसीन सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

1857 के मेरठ से उठी आग दो दिन में इटावा पहुँची

10 मई 1857 ई० को मेरठ छावनी में भड़की विद्रोह की ज्वाला मात्र दो दिन बाद, अर्थात 12 मई को, इटावा तक पहुँच गई।...

शिक्षाविद

कैलाश चंद्र यादव: नव युग के शिक्षा क्रांतिकारी का प्रेरणादायक सफ़र

कैलाश चंद्र यादव एक प्रख्यात शिक्षाविद् हैं जो पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, मानिकपुर मोड, ग्वालियर बाईपास, इटावा और पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, सराय दयानत के प्रबंधक...

राजनीतिज्ञ

प्रदीप कुमार शर्मा: हिन्दू सेवा समिति के प्रमुख और इटावा के सबसे लोकप्रिय हिंदूवादी राजनीतिज्ञ

प्रदीप कुमार शर्मा का जन्म 20 जून 1987 को इटावा, उत्तर प्रदेश में हुआ था। उनके पिता का नाम श्री राजेन्द्र कुमार शर्मा और...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

टैक्स और लीगल सर्विस के लिए इटावा में प्रमुख संस्थान – Easy Advise

Easy Advise Tax and Legal Services आधुनिक जीवन में टैक्स और कानूनी मुद्दे बने रहते हैं जिनका समाधान पाना आम व्यक्ति के लिए कई बार...

चिकित्सक

डॉ. डी. के. दुबे : एक प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ

जनपद इटावा सहित आस-पास के जिलों में हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. डी. के. दुबे का नाम प्रमुखता से लिया जाता है,...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

प्रारंभिक जीवन न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जन्म 15 जुलाई 1930 इटावा में एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ। उनका जन्म ऐसे समय में...

पत्रकार

इटावा के लोगों के सदैव प्रिय : वरिष्ठ पत्रकार सोहम प्रकाश

सोहम प्रकाश एक कर्मठ, सौम्य, सच्चे और निर्भीक पत्रकार हैं। उनका जन्म 19 अक्टूबर 1974 को उत्तर प्रदेश के लालपुरा इटावा में हुआ। सोहम...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी