राष्ट्रीय लोक अदालत में 1,08,394 मामलों का निस्तारण, पूर्व रिकॉर्ड टूटा

Share This

कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, इटावा के तत्वावधान में शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में ऐतिहासिक सफलता प्राप्त हुई। लोक अदालत में कुल 1,08,394 मामलों का निस्तारण किया गया, जो अब तक का एक नया रिकॉर्ड है। इस उपलब्धि के साथ पूर्व राष्ट्रीय लोक अदालत का रिकॉर्ड भी टूट गया।

उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशन में तथा माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण इटावा रजत सिंह जैन के कुशल नेतृत्व में यह आयोजन सम्पन्न हुआ। आयोजन में अपर जिला जज प्रथम अखिलेश कुमार, विशेष न्यायाधीश (एससी/एसटी एक्ट), नोडल अधिकारी लोक अदालत संजय कुमार चतुर्वेदी, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रूपेन्द्र सिंह टोंगर सहित जनपद के समस्त न्यायिक अधिकारियों एवं प्रशासनिक विभागों का सराहनीय सहयोग रहा।

राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न न्यायालयों द्वारा व्यापक स्तर पर वादों का निस्तारण किया गया। जनपद न्यायाधीश द्वारा 2, अपर जनपद न्यायाधीश प्रथम द्वारा 2, विशेष न्यायाधीश (एससी/एसटी) द्वारा 5, विशेष न्यायाधीश द्वारा 3, न्यायिक मजिस्ट्रेट (एमपी/एमएलए) द्वारा 8 मामलों का निस्तारण किया गया। वहीं सिविल जज (सीनियर डिवीजन) द्वारा 377, सिविल जज (जूनियर डिवीजन) द्वारा 8, पारिवारिक न्यायालय द्वारा 32 वैवाहिक प्रकरणों का निस्तारण किया गया, जिनमें से 8 जोड़े एक साथ विदा किए गए।

इसके अतिरिक्त विभिन्न न्यायिक अधिकारियों द्वारा कुल 90 वाद, किशोर अधिकारी/उपभोक्ता न्यायालय द्वारा 14 वाद तथा अध्यक्ष स्थायी लोक अदालत द्वारा 1 वाद का निस्तारण किया गया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं अन्य फौजदारी न्यायालयों द्वारा कुल 2401 आपराधिक मामलों का निस्तारण हुआ।

अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रूपेन्द्र सिंह टोंगर ने बताया कि लोक अदालत के माध्यम से विभिन्न विभागों एवं बैंकों से संबंधित मामलों में भी उल्लेखनीय प्रगति हुई। प्री-लिटिगेशन के 1,01,475 वादों का निस्तारण किया गया, जिनमें 28,73,39,365 रुपये का सेटलमेंट हुआ। वहीं लिटिगेशन के 6,919 वादों के निस्तारण के दौरान 34,07,65,393 रुपये की धनराशि वसूली गई।

लोक अदालत में दूर-दराज क्षेत्रों से आए लोगों को बैंक ऋण भुगतान सहित विभिन्न मामलों में बड़ी राहत मिली। आयोजन में न्यायिक अधिकारियों, प्रशासनिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं एवं वादकारियों की बड़ी संख्या में सहभागिता रही। यह राष्ट्रीय लोक अदालत जनपद इटावा के लिए न्यायिक इतिहास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में दर्ज की गई।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

भारेश्वर मंदि‍र – जनपद का सबसे वि‍शाल और प्राचीन मंदि‍र दूसरा नहीं

भरेह का इति‍हास तो बक्‍त के पंछि‍यों सा उड़ गया लेकि‍न  अपने पद चि‍न्‍ह  यहां  के भारेश्‍वर  मंदि‍र और कि‍ले  के अवशेषों  के रूप ...

शिक्षाविद

डा0 यू0 एस0 शर्मा – प्रमुख शिक्षाविद, सर मदन लाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के निदेशक

डा0 यू0 एस0 शर्मा का जन्म 10 जनवरी 1980 को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गांगरौल नामक गांव में हुआ। इनका पूरा नाम...

राजनीतिज्ञ

सुनवर्षा से संसद तक गरीबों, वंचितों और कमजोरों की आवाज बने सांसद जितेन्द्र दोहरे

जितेन्द्र दोहरे का जीवन संघर्ष, सादगी और जनसेवा की ऐसी कहानी है, जो यह साबित करती है कि यदि इंसान के भीतर मेहनत, ईमानदारी...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

इटावा में पहली बार, ऑन-साइट प्रिंटिंग सेवा: प्रिंटबाला

अब इटावा के लोगों के लिए एक शानदार मौका! पहली बार, PRINT dial Print World Pvt. Ltd. आपको आपके स्थान  पर ही पूरी प्रिंटिंग...

चिकित्सक

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा : बेहतरीन चिकित्सक, पर्यावरण के सरंक्षक और क्रिकेट प्रेमी

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक जिला पुलिस चिकित्सालय इटावा, का जन्म 6 जुलाई 1984 को हुआ। उनके पिता का नाम श्री सर्वेश कुशवाहा...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

अतुल वी एन चतुर्वेदी: एक प्रतिभाशाली और कर्मठ पत्रकार

अतुल वी एन चतुर्वेदी का जन्म 15 जुलाई 1963 को उत्तर प्रदेश के इटावा शहर हुआ। उनके पिता का नाम कैप्टन स्व० वी एन...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...