पति ने पत्नी की गला दबाकर की हत्या, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार सैफई में पारिवारिक विवाद ने ली जान

Share This

सैफई में मंगलवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई, जहां पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। घटना के समय दंपति के दोनों छोटे बच्चे स्कूल गए हुए थे। जब बच्चे घर लौटे और उन्होंने अपनी मां रंगीता को मृत अवस्था में देखा तो उनके रोने-चिल्लाने की आवाज सुन पड़ोसी मौके पर पहुंच गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आरोपी पति की तलाश शुरू कर दी। वारदात के महज 24 घंटे के भीतर बुधवार को पुलिस ने आरोपी ब्रजराज यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिस जांच में सामने आया कि पति-पत्नी के बीच पिछले कई महीनों से विवाद लगातार बढ़ रहा था। आए दिन होने वाले झगड़ों से घर का माहौल तनावपूर्ण था। बताया गया कि हाल ही में घर में रखी चूहा मार दवा को लेकर दोनों के बीच गंभीर विवाद हुआ था। पति ब्रजराज को शक था कि पत्नी उसके भोजन में दवा मिलाकर उसे नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रही है।

जानकारी के अनुसार, वर्ष 2016 में औरैया जनपद के सेनपुर थाना फफूंद निवासी ब्रजराज और रंगीता ने परिवार के विरोध के बावजूद प्रेम विवाह किया था। विवाह के बाद दोनों सैफई में किराए के मकान में रहने लगे। ब्रजराज सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी के पास निजी एम्बुलेंस चलाकर परिवार का खर्च चलाता था। करीब दस साल तक साथ रहने के बाद उनके दो बेटे हुए।

पिछले महीने विवाद तब और गहरा गया जब 7 नवंबर को रंगीता अपने कथित प्रेमी शनि यादव के साथ दिल्ली चली गई। इस पर ब्रजराज ने रंगीता की गुमशुदगी दर्ज कराई। 4 दिसंबर को पुलिस ने रंगीता को दिल्ली से बरामद कर दंपति के बीच समझौता कराया। इसके बावजूद घर की कड़वाहट कम नहीं हुई और अविश्वास बढ़ता गया।

पुलिस के अनुसार, मंगलवार को हुए झगड़े के दौरान स्थिति अचानक बिगड़ गई और गुस्से में ब्रजराज ने रंगीता की गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात के बाद वह बिना किसी को बताए फरार हो गया। चौकीदार राजकुमार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में बनाई गई टीमों ने बुधवार दोपहर आरोपी को दबोच लिया। सीओ सैफई केपी सिंह ने बताया कि आरोपी ब्रजराज पुत्र स्व. बलवीर, निवासी किराए का मकान सैफई, मूल निवासी सेनपुर थाना फफूंद जिला औरैया को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा में हुई थी ‘नदी नारे ना जाओ श्याम पैंया परूं’ गाने की शूटिंग

'नदी नाले ना जाओ श्याम पैंया परूं' गाने की शूटिंग इटावा के बीहड़ में हुई थी। यह गाना फ़िल्म 'मुझे जीने दो' का हिस्सा...

शिक्षाविद

कैलाश चंद्र यादव: नव युग के शिक्षा क्रांतिकारी का प्रेरणादायक सफ़र

कैलाश चंद्र यादव एक प्रख्यात शिक्षाविद् हैं जो पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, मानिकपुर मोड, ग्वालियर बाईपास, इटावा और पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, सराय दयानत के प्रबंधक...

राजनीतिज्ञ

संजू चौधरी: भाजपा के तेजी से उभरते सक्रिय युवा नेता

संजू चौधरी: भाजपा के तेजी से उभरते सक्रिय युवा नेता संजू चौधरी प्रगति और सेवा का संकल्प लेकर अपने क्षेत्र में काम करने वाले...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

सेंट विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, इटावा: एक गुणवत्तापूर्ण शिक्षण संस्थान

इटावा - महान आदर्शवादी संत विवेकानंद के नाम से स्थापित संत विवेकानंद इंटर कॉलेज इटावा ने अपने प्रयासों के साथ शिक्षा के क्षेत्र में...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

प्रारंभिक जीवन न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जन्म 15 जुलाई 1930 इटावा में एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ। उनका जन्म ऐसे समय में...

पत्रकार

इटावा में ढाई दशक से ब्रेकिंग न्यूज़ की दुनिया में जनता का सबसे विश्वसनीय नाम दिनेश शाक्य

इटावा की पत्रकारिता का इतिहास सदैव समृद्ध और गौरवशाली रहा है। इस भूमि ने अनेक ऐसे पत्रकार दिए जिन्होंने सत्य, जनहित और निष्पक्षता को...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...