अधीक्षण अभियंता ऋषभ देव ने संभाला कार्यभार, उपभोक्ताओं से बिजली बिल राहत योजना का लाभ उठाने की अपील

Share This

बिजली विभाग के नए अधीक्षण अभियंता ऋषभ देव ने शुक्रवार को कार्यभार ग्रहण करते ही उपभोक्ताओं से सरकार द्वारा 1 दिसंबर से लागू की गई बिजली बिल राहत योजना का लाभ लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनपद में बिजली से संबंधित समस्याओं का त्वरित निस्तारण और उपभोक्ताओं की शिकायतों का समयबद्ध समाधान उनकी शीर्ष प्राथमिकता रहेगी।

उन्होंने बताया कि विभाग में अधीक्षण अभियंता की कुर्सी लंबे समय से खाली होने के कारण कई कार्यों की गति धीमी पड़ गई थी, लेकिन अब तैनाती होने से विभागीय कार्यों में तेजी आएगी।

गौरतलब है कि 22 सितंबर को तत्कालीन अधीक्षण अभियंता मनोज गौड़ को टेंडर प्रक्रिया में अनियमितताओं के आरोप में निलंबित कर दिया गया था। इसके बाद 27 सितंबर को प्रभारी अधीक्षण अभियंता आशीष कुमार लाल को कार्यभार सौंपा गया, जिनका बाद में स्थानांतरण आगरा कर दिया गया। अब शक्ति भवन, उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन में तैनात अधिशासी अभियंता ऋषभ देव का पदोन्नति के बाद दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम में स्थानांतरण करते हुए उन्हें इटावा का अधीक्षण अभियंता बनाया गया है।

कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि बिजली बिल राहत योजना के सभी पात्र उपभोक्ताओं को लाभ सुनिश्चित कराया जा रहा है। योजना को तीन चरणों में लागू किया गया है और पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर अधिक लाभ उपलब्ध होगा। इसलिए पात्र उपभोक्ता बिना विलंब किए जल्द से जल्द अपना पंजीकरण कराएं।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनपद में बिजली आपूर्ति से जुड़े सभी कार्यों में सुधार और उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

बाबर ने इटावा पर भी कि‍या था अधि‍कार

1528 ई0 में कालपी-कन्‍नौज के साथ ही बाबर ने इटावा पर भी अधि‍कार  कर लि‍या। इटावा की जागीर हुमायूं ने  उजबेग सुल्‍तान हुसैन को...

शिक्षाविद

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा मदन लाल जी आर्य एक बेहद शालीन व्यक्ति थे जिनका जन्म 24 दिसंबर...

राजनीतिज्ञ

अखिलेश यादव – देश में गरीबों, मजलूमों और युवायों की बुलंद आवाज

अखिलेश यादव भारतीय राजनीति के प्रमुख नेताओं में से एक हैं। वर्तमान में वे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कन्नौज से लोकसभा सांसद...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

Aqua Plus Super: शुद्धता, सेहत और ताज़गी का प्रतीक

Aqua Plus Super—शुद्ध जल का भरोसेमंद ब्रांड Aqua Plus Super, निर्मल फ़ूड एंड बेवरेजेज द्वारा प्रस्तुत एक उच्च-गुणवत्ता वाला पेयजल ब्रांड है। यह ब्रांड शुद्धता,...

चिकित्सक

डॉ एस. एस. परिहार: दंत चिकित्सा में विशेषज्ञ एवं मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण के प्रतीक

डॉ एस. एस. परिहार, जिनका जन्म 30 नवम्बर 1991 को औरैया जनपद में हुआ, एक उदार ह्रदय और मरीजों के प्रति समर्पित दंत चिकित्सा...

चर्चित व्यक्तिव

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

पत्रकार

इटावा के लोगों के सदैव प्रिय : वरिष्ठ पत्रकार सोहम प्रकाश

सोहम प्रकाश एक कर्मठ, सौम्य, सच्चे और निर्भीक पत्रकार हैं। उनका जन्म 19 अक्टूबर 1974 को उत्तर प्रदेश के लालपुरा इटावा में हुआ। सोहम...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...