अटल जी की प्रतिमा की मुद्रा बदलने की मांग को लेकर भाजपा नेता शरद बाजपेयी डीएम से मिले, 21 दिसम्बर से आमरण अनशन की चेतावनी

Share This

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, नगर पालिका परिषद में नेता प्रतिपक्ष एवं उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला उपाध्यक्ष शरद बाजपेयी ने मंगलवार को जिलाधिकारी शुभ्रांत शुक्ला से मुलाकात कर अटल पथ पर लगी पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा की मुद्रा पर कड़ा ऐतराज दर्ज कराया। उन्होंने मांग की कि प्रतिमा को वर्तमान मुद्रा से हटाकर सावधान की मुद्रा में या अभिवादन करते हुए बीस दिसम्बर तक पुनः स्थापित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि प्रतिमा निर्धारित समय सीमा तक नहीं बदली गई, तो वे 21 दिसम्बर को आमरण अनशन पर बैठेंगे।

मीडिया से बातचीत में भाजपा नेता शरद बाजपेयी ने बताया कि वह पिछले डेढ़ से दो वर्षों में प्रतिमा की सही मुद्रा को लेकर लगातार आवेदन दे रहे हैं। वर्ष 2024 से 2025 के बीच वे छह प्रार्थना पत्र जमा करा चुके हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि पहले प्रतिमा को हाथ जोड़ने वाली मुद्रा में लगाया गया था, जिस पर उनके विरोध के बाद उसे हटाया गया, लेकिन अब जो प्रतिमा लगाई गई है, उसमें हाथों को छाती पर रखा गया है, जो अटल जी की पारंपरिक या स्वीकार्य मुद्रा नहीं मानी जाती।

बाजपेयी ने सवाल उठाया—“जब प्रतिमा बदली ही जा रही थी, तो इसे सीधी सावधान मुद्रा में क्यों नहीं लगाया गया? ऐसा कौन है, जिसके चलते अटल जी की प्रतिमा के साथ बार-बार अनुचित व्यवहार किया जा रहा है?” उन्होंने डीएम से यह भी मांग की कि नई प्रतिमा के ऊपर बड़ा छत्र लगाया जाए तथा प्लेटफार्म को बढ़ाया जाए। इसके लिए तीसरा बड़ा घेरा बनाकर उसी पर लाइटें और फव्वारे लगाने की बात कही, ताकि 25 दिसम्बर—अटल जी की जयंती—को प्रतिमा का ‘दिव्य और भव्य अनावरण’ किया जा सके।

भाजपा नेता ने कहा कि भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री के साथ इस प्रकार का व्यवहार “बेहद निंदनीय” है। उन्होंने दोहराया कि वर्तमान मुद्रा वाली प्रतिमा का अनावरण नहीं होना चाहिए और उनकी सभी मांगें 20 दिसम्बर तक किसी भी हाल में पूर्ण होनी चाहिए। अन्यथा, वे 21 दिसम्बर को इटावा वासियों के साथ अटल जी की प्रतिमा के चरणों में आमरण अनशन पर बैठने के लिए बाध्य होंगे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

दुनिया में कहीं नहीं है पांच नदियों का संगम, आखिर पचनद को क्यों मिला महातीर्थराज संगम का दर्जा?

महाकालेश्वर धाम पर पांच नदियों का संगम होता है और इसे 'पचनद' के नाम से जाना जाता है। इटावा और जालौन की सीमा पर...

शिक्षाविद

अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट शिक्षा का पर्याय, इटावा में केमिस्ट्री के सर्वश्रेष्ठ गुरु: विपिन पटेल

विपिन पटेल इटावा में शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्होंने अपने समर्पण और मेहनत से हजारों छात्रों को सफलता की राह...

राजनीतिज्ञ

समाज और राजनीति को समर्पित इटावा के समाजवादी नेता वीरू भदौरिया

ठा. वीर भान सिंह भदौरिया, जिन्हें इटावा जनपद में लोग प्रेम से वीरू भदौरिया कहते हैं, का जन्म 2 अप्रैल 1970 को उदी, इटावा...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

A&A Computronics: एक प्रमुख कंप्यूटर शिक्षा संस्थान

आधुनिक टेक्नोलॉजी का युग हमारे समय में एक महत्वपूर्ण रूप से बढ़ रहा है। कंप्यूटर और सूचना प्रौद्योगिकी की महत्वाकांक्षी दुनिया में, अच्छी कंप्यूटर...

चिकित्सक

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा : बेहतरीन चिकित्सक, पर्यावरण के सरंक्षक और क्रिकेट प्रेमी

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक जिला पुलिस चिकित्सालय इटावा, का जन्म 6 जुलाई 1984 को हुआ। उनके पिता का नाम श्री सर्वेश कुशवाहा...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

इटावा में तीन दशकों से सत्य की मशाल थामे वरिष्ठ पत्रकार गुलशन भाटी

स्वतंत्रता दिवस जैसे ऐतिहासिक दिन 15 अगस्त को जब पूरा देश आज़ादी का पर्व मनाता है, उसी दिन इटावा की पवित्र धरती पर एक...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी