यूपी में मेडिकल रिसर्च का नया केंद्र बन रहा यूपीयूएमएस, सैफई में पहले रिसर्च शोकेस एंड ओरेशन–2025 का आयोजन

Share This

उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय (यूपीयूएमएस), सैफई में गुरूवार को पहला “रिसर्च शोकेस एंड ओरेशन–2025” ऐतिहासिक एवं भव्य रूप से आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य चिकित्सा शिक्षा के साथ-साथ शोध तथा नवाचार को बढ़ावा देना और युवा शोधकर्ताओं को एक मंच प्रदान करना था। इस आयोजन में देशभर के कई प्रतिष्ठित संस्थानों के विशेषज्ञों, शोधकर्ताओं और विद्यार्थियों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रोफेसर (डॉ.) विनय पाठक, कुलपति छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर तथा गेस्ट ऑफ ऑनर पद्मश्री प्रोफेसर (डॉ.) सोनिया नित्यानंद, कुलपति किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू), लखनऊ उपस्थित रहीं। दोनों विशिष्ट अतिथियों का स्वागत कुलपति प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह द्वारा किया गया।

आयोजन की शुरुआत डॉ. सविता अग्रवाल, एसोसिएट डीन (रिसर्च) के संबोधन से हुई, जिसमें उन्होंने विश्वविद्यालय में संचालित शोध गतिविधियों, उपलब्धियों और चल रहे प्रोजेक्ट्स की जानकारी प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि यूपीयूएमएस में संकाय सदस्यों और छात्रों द्वारा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शोध कार्यों में उल्लेखनीय योगदान दिया जा रहा है और अब तक 50 से अधिक पेटेंट दर्ज किए जा चुके हैं।

विशिष्ट अतिथि पद्मश्री प्रोफेसर (डॉ.) सोनिया नित्यानंद ने स्टेम सेल अनुसंधान विषय पर अपना विशेषज्ञ व्याख्यान दिया। उन्होंने इस क्षेत्र में अपने लंबे अनुभव और उपलब्धियों को साझा करते हुए बताया कि स्टेम सेल थेरेपी आने वाले वर्षों में गंभीर और जटिल बीमारियों के उपचार में क्रांतिकारी परिणाम दे सकती है। उनका संबोधन शोधकर्ताओं और छात्रों के लिए प्रेरणादायक साबित हुआ।

मुख्य अतिथि प्रोफेसर (डॉ.) विनय पाठक ने अपने उद्बोधन में कहा कि अनुसंधान के क्षेत्र में भारत विश्व नेतृत्व की ओर तेजी से अग्रसर है, और उच्च स्तरीय वैज्ञानिक कार्यों व इनोवेशन के आधार पर हमारा देश निकट भविष्य में अमेरिका और चीन जैसे देशों को भी पीछे छोड़ सकता है। उन्होंने यूपीयूएमएस में मेडिकल रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और प्रबंधन एवं संकाय की सक्रिय भूमिका की प्रशंसा की।

अवसर पर कुलपति प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह ने कहा कि नॉन-कम्युनिकेबल डिजीज (NCDs) आज विश्व की सबसे बड़ी स्वास्थ्य चुनौती बन चुकी हैं, इसलिए इन पर केंद्रित शोध भविष्य की स्वास्थ्य आवश्यकताओं की दिशा तय करेगा। उन्होंने अलग-अलग विभागों के बीच शोध सहयोग को मजबूत करने की आवश्यकता पर बल देते हुए विश्वविद्यालय स्तर पर इनसेंटिव और स्पॉन्सरशिप कार्यक्रम शुरू करने की घोषणा की, जिससे शोधकर्ताओं को प्रोत्साहन मिलेगा।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे उत्कृष्ट शोध प्रोजेक्ट्स, क्लीनिकल इनोवेशन, पब्लिक हेल्थ स्टडीज और तकनीकी नवाचारों का व्यापक प्रदर्शन किया गया। इसके साथ ही शोध के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि हासिल करने वाले तथा पेटेंट प्राप्त करने वाले संकाय सदस्यों को सम्मानित भी किया गया। प्रतिभागियों ने अपने शोध कार्यों का प्रस्तुतीकरण पोस्टर और मॉडल के माध्यम से प्रस्तुत किया।

इस आयोजन में विश्वविद्यालय के सभी संकाय सदस्य, शोधकर्ता एवं छात्र-छात्राएँ बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। यह आयोजन यूपीयूएमएस की शोध-उन्मुख दृष्टि और कुलपति प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह के दूरदर्शी नेतृत्व का परिणाम माना जा रहा है। चिकित्सा शिक्षा, अनुसंधान उत्कृष्टता और सामाजिक उत्तरदायित्व के क्षेत्र में यूपीयूएमएस तेजी से नए आयाम स्थापित कर रहा है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इष्‍टि‍कापुरी का बदला हुआ नाम है इटावा

कति‍पय वि‍द्वानों  के मतानुसार आगरा जि‍ला के बटेश्‍वर  से लेकर  भरेह तक के मार्ग को इष्‍टपथ  के नाम से जाना जाता है। इष्‍टि‍कापुरी के...

शिक्षाविद

कैलाश चंद्र यादव: नव युग के शिक्षा क्रांतिकारी का प्रेरणादायक सफ़र

कैलाश चंद्र यादव एक प्रख्यात शिक्षाविद् हैं जो पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, मानिकपुर मोड, ग्वालियर बाईपास, इटावा और पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, सराय दयानत के प्रबंधक...

राजनीतिज्ञ

इटावा में ज़मीन से उठकर दिलों तक पहुंचा एक नाम – भाजपा नेता शरद बाजपेयी

शरद बाजपेयी का जीवन इटावा की सामाजिक-राजनीतिक चेतना में एक प्रेरक कहानी के रूप में देखा जाता है। वे उन चुनिंदा नेताओं में शामिल...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

पृथ्वी द्वार: इटावा में प्रीमियम गुणवत्ता के दरवाजे

पृथ्वी द्वार एक ऐसा नाम है जो प्रीमियम गुणवत्ता और विश्वास का पर्याय बन चुका है। अपनी अद्वितीय तकनीक और उत्कृष्ट निर्माण के कारण,...

चिकित्सक

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा : बेहतरीन चिकित्सक, पर्यावरण के सरंक्षक और क्रिकेट प्रेमी

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक जिला पुलिस चिकित्सालय इटावा, का जन्म 6 जुलाई 1984 को हुआ। उनके पिता का नाम श्री सर्वेश कुशवाहा...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

विशुन चौधरी: पत्रकारिता में उत्कृष्टता के साथ प्रेस क्लब की स्थापना में सहयोगी

विशुन कुमार चौधरी का जन्म 26 जनवरी 1962 को पुराना शहर इटावा में मोहल्ला शाहग्रान में हुआ। यह मोहल्ला छिपैटी और पुरबिया टोला के...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...