इटावा में ‘हुक़ूक़-ए-पड़ोसी’ अभियान के तहत विचार गोष्ठी आयोजित, आदर्श पड़ोसी–आदर्श समाज पर चर्चा

Share This

जमाअत-ए-इस्लामी हिन्द की क़ौमी मुहिम ‘हुक़ूक़-ए-पड़ोसी’ के अंतर्गत रविवार को एवन लॉज मैरिज होम, नई बस्ती, पानी की टंकी के पास, इटावा में एक महत्वपूर्ण विचार-गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम का विषय था ‘आदर्श पड़ोसी – आदर्श समाज’, जिसमें बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता, व्यापारी एवं स्थानीय नागरिक शामिल हुए।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बदायूं से आए जनाब रफ़ीक़ुज़्ज़ा साहब, स्टेट कन्वीनर U.P. Democratic Forum (UPDF) उपस्थित रहे। उन्होंने समाज में बढ़ रहे विघटन, एकाकीपन, अवसाद और बढ़ती आत्महत्याओं के कारणों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि यह प्रदेशव्यापी अभियान 21 से 30 नवंबर तक चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य समाज में भाईचारा, सहयोग और पारस्परिक सम्मान की भावना को प्रबल बनाना है।

मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष आलोक दीक्षित ने कहा कि इस्लाम सहित सभी धर्म यह शिक्षा देते हैं कि यदि हमारा पड़ोसी भूखा है तो हमें एक निवाला भी हलाल नहीं। उन्होंने जोर देकर कहा कि पड़ोसी चाहे किसी भी मजहब का हो, उसका सम्मान और सहयोग हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनाब इल्तिमाश अहमद, ज़िला अध्यक्ष जमाअत-ए-इस्लामी हिन्द, इटावा ने की। इस अवसर पर आशिफ जादरान, जैनुल आबेदीन राईन सहित दर्जनों लोगों ने भी अपने विचार रखे और समाज में सद्भाव एवं सहयोग को मजबूत बनाने की अपील की।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

केन्द्रीय वि‍द्यालय खुलना जि‍ले की सबसे बड़ी उपलब्धि

वर्तमान में जि‍ले  मे हर गांव में प्राइमरी पाठशाला, जूनि‍यर हाईस्‍कूल, उच्‍चतर माध्‍यमि‍क वि‍द्यालय, इण्‍टरमीडि‍एट वि‍त्‍त वि‍हीन हाईस्‍कूल/इण्‍टर, वि‍त्‍त वि‍हीन डि‍ग्री कॉलेज,संस्‍कृत के कई...

शिक्षाविद

महेश चन्द्र तिवारी : संस्कृत शिक्षा के प्रवाहक, प्रमुख समाजसेवी

महेश चंद्र तिवारी जनपद के एक छोटे से गाँव रामनगर उसराहर ताखा इटावा में जन्मे। उनके पिता का नाम स्व. श्री नाथूराम तिवारी है...

राजनीतिज्ञ

सुबोध तिवारी: इटावा के एक प्रख्यात राजनीतिज्ञ और वरिष्ठ स्वयंसेवक

सुबोध तिवारी का जन्म 1 मई, 1965 को उत्तर प्रदेश के जसवंतनगर, इटावा में हुआ। उनके पिता का नाम स्व. श्री रामानंद तिवारी और...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करता चौ. सुघर सिंह इंटर कालेज जसवंतनगर

शिक्षा समृद्धि और समृद्धि की दिशा में कदम रखने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। शिक्षा ही हमें जीवन में नए रास्ते प्रदान करती है,...

चिकित्सक

डॉ. डी. के. दुबे : एक प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ

जनपद इटावा सहित आस-पास के जिलों में हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. डी. के. दुबे का नाम प्रमुखता से लिया जाता है,...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

जुनैद तैमूरी: पत्रकारिता में निष्ठा, पेशेवरता और समर्पण के प्रतीक

जुनैद तैमूरी: पत्रकारिता में निष्ठा, पेशेवरता और समर्पण के प्रतीक समाचार जगत में उन्मुक्त भविष्य की तलाश करने वाले पत्रकारों में से एक नाम हैं...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी