लखना में भाजपा द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर पद यात्रा यूनिटी मार्च का आयोजन

Share This

बकेवर:- नगर लखना के नया नहर पुल पार ईकरी रोड विमल बाटिका में भारतीय जनता पार्टी द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर पद यात्रा यूनिटी मार्च का आयोजन मुख्य अतिथि धर्मवीर प्रजापति राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रभारी इटावा जनपद के मुख्य अतिथि में किया गया।

इस मौके पर उनका भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा फूल माला पहनाकर लखना मंडल पदाधिकारियों ने स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल के आदर्शों पर सभी लोगों को चलना चहिए व उनके द्वारा देश के लिए किये गये कार्यों से सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। उनके पदचिन्हों पर चलकर देश को एक भारत आत्मनिर्भर भारत बनाने की पहल में शामिल होना चाहिए। इस यूनिटी मार्च का पदयात्रा के साथ विमला वाटिका से प्रारंभ हुआ हाथों में तिरंगा झंडा व सरदार वल्लभभाई पटेल के बिचारों की तख्तियां लेकर देशभक्ति की धुन के साथ पैदल चलते हुए पुराना नहर पुल होकर समूचे मुख्य बाजार से बाईपास तिराहे से होकर बकेवर की ओर रवाना होते हुए गोपाल मंदिर के लिए निकल पडे।

इस पैदल पद यात्रा यूनिटी मार्च में मुख्य रुप से भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण गुप्ता उर्फ अन्नू , संजीव राजपूत पूर्व जिलाध्यक्ष,, शिवाकान्त चौधरी महामंत्री,सावित्री कठेरिया पूर्व विधायक,सिदार्थ शंकर पूर्व विधायक,अबधेश चतुर्वेदी संयोजक, प्रेमदास कठेरिया पूर्व सांसद,कमलेश कठेरिया,आयुष राज,राजेश चौहान,हरनाथ सिंह,अश्वनी त्रिपाठी, ब्रजेन्द्र चौहान, वैभव मिश्रा, योगेन्द्र सिंह राजासहाब,अशोक चौबे पूर्व ब्लाक प्रमुख महेवा,राकेश यादव ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि चकरनगर,प्रशान्तराव चौबे,विकास भदौरिया, विबेक यादव सन्नी चेयरमैन बकेवर, गणेश शंकर पोरबाल,मनोज पोरवाल,गोपाल मोहन शर्मा,रजत चौधरी,जितेन्द्र गौड,राहुल राजपूत, जगविन्द चौहान,ऋषभ शंकर शुक्ला, वादल कठेरिया,सुबोध चौबे,महेश बर्मा,अर्पित पोरबाल,इन्द्रकुमार जैन,अरविन्द पोरवाल, सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता व एन सीसी कैडिट हाथों में तिरंगा झंडा लेकर व सरदार वल्लभभाई पटेल के बिचारों की तख्तियों को लेकर साथ चल रहे थे। वहीं इस यात्रा का लखना नगर में जगह जगह पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया गया।

इस मौके पर सीओ भर्थना अतुल प्रधान,प्रभारी निरीक्षक चकरनगर बलराम मिश्रा,थानाध्यक्ष बकेवर विपिन मलिक व थानाध्यक्ष लवेदी प्रीती सेंगर व यातायात प्रभारी सूबेदार सिंह सहित भारी पुलिस फोर्स व पीएसी साथ रही।

Share This
Shivam Shukla
Shivam Shuklahttps://etawahlive.com/
Almost 8 years of social media experience with social engagement preferred...
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

ईंटों से नहीं, इष्ट से जुड़ा है इटावा नाम का रहस्य, इष्टिकापुरी है हमारा इतिहास

जब आपसे कोई पूछे कि क्या इटावा का नाम ईंटों के कारण पड़ा, तो आप पूरे आत्मविश्वास के साथ उन्हें बता सकते हैं कि...

शिक्षाविद

कैलाश चंद्र यादव: नव युग के शिक्षा क्रांतिकारी का प्रेरणादायक सफ़र

कैलाश चंद्र यादव एक प्रख्यात शिक्षाविद् हैं जो पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, मानिकपुर मोड, ग्वालियर बाईपास, इटावा और पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, सराय दयानत के प्रबंधक...

राजनीतिज्ञ

राजनीति में कैसे पहुंचे मुलायम सिंह यादव,जाने पूरा किस्सा

नत्थू सिंह चौधरी ने प्रभावित होकर अपनी जसवंतनगर सीट को 1967 में दिया था मुलायम सिंह यादव को विधायक की चुनाव लड़ने के लिए मुलायम...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

A&A Computronics: एक प्रमुख कंप्यूटर शिक्षा संस्थान

आधुनिक टेक्नोलॉजी का युग हमारे समय में एक महत्वपूर्ण रूप से बढ़ रहा है। कंप्यूटर और सूचना प्रौद्योगिकी की महत्वाकांक्षी दुनिया में, अच्छी कंप्यूटर...

चिकित्सक

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा : बेहतरीन चिकित्सक, पर्यावरण के सरंक्षक और क्रिकेट प्रेमी

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक जिला पुलिस चिकित्सालय इटावा, का जन्म 6 जुलाई 1984 को हुआ। उनके पिता का नाम श्री सर्वेश कुशवाहा...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

राजकिशोर गुप्ता: ख़बरों के माध्यम से ग्रामीण अंचल में सकारात्मक बदलाव वाले पत्रकार

राजकिशोर गुप्ता इटावा में प्रभावशाली पत्रकार के रूप में प्रसिद्ध हैं। वे पत्रकारिता के क्षेत्र में 2002 में आए, उनके पास पत्रकरिता क्षेत्र का...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...