बकेवर:- नगर लखना के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर कांग्रेस पार्टी की एक बैठक भर्थना विधानसभा पदाधिकारियों के साथ एस आई आर पर आयोजित की गयी जिसमें मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष आशुतोष दीक्षित ने सभी आये बूथ कमेटी के पदाधिकारियों से लेकर जिला स्तर तक के पदाधिकारियों से एस आई आर के तहत सभी लोगों के बोट बनबाने में बीएल ओ का सहयोग करने की अपील की गयी इस मौके पर उन्होंने आये सभी पदाधिकारियों को फार्म भी बितरित किये। वहीं पार्टी की नीतियों व रीतियों को जन जन तक गाँव गाँव घर घर पहुंचाने की अपील की गयी।
इस मौके पर बीएलए प्रभारी प्रशान्त तिवारी ने भी सभी आये कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को फार्म भरने की प्रक्रिया के साथ जिम्मेदारी का निर्वाहन करने की अपील की गयी। जिससे लोगों के बोट बीएल ओ बना सकें। इसके साथ लखना,चकरनगर,भर्थना के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी देते हुए फार्म भी दिये गये।
इस बैठक में प्रमुख रुप से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सतीश नागर,सुभाष गुप्ता पूर्व पीसीसी,मुकेश यादव एडवोकेट, रनवीर यादव ब्लाक अध्यक्ष भर्थना, संजीव त्रिपाठी,रामकुमार परिहार ब्लाक अध्यक्ष चकरनगर, यशपाल यादव,अनुराग कर्ण,गौरव मिश्रा,परवाज खां,प्रदीप द्विवेदी, अशोक दोहरे,तसलीम खां,फिरोज खां,हीरा खां,संते शुक्ला,विवेक तिवारी,बृजपाल सिंह सहित अन्य तमामा कांग्रेस कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

