सरदार पटेल जयंती पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने सर्पमित्र डॉ. आशीष त्रिपाठी का किया सम्मान

Share This

जनपद इटावा के के.के. डिग्री कॉलेज में सरदार पटेल जयंती 2025 के अवसर पर उत्तर प्रदेश सरदार पटेल विचार मंच के तत्वाधान में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. (डॉ.) रामगोपाल यादव ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली विभूतियों को सम्मानित किया।

कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में पर्यावरण संरक्षण, वन्यजीव संवर्धन एवं सर्पदंश जागरूकता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए नगर पालिका परिषद, इटावा के ब्रांड एंबेसडर, पर्यावरणविद एवं सर्पमित्र डॉ. आशीष त्रिपाठी को भव्य मंच से सम्मानित किया गया।

डॉ. आशीष त्रिपाठी को उनकी संस्था ‘ओशन’ (Organization for Conservation of Environment and Nature)के माध्यम से पिछले 8 वर्षों से जनपद में संचालित सर्पदंश जागरूकता अभियान के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

जनपद में संचालित उनकी ‘स्नेक बाइट हेल्पलाइन 7017204213’ ने सर्पदंश के मामलों में त्वरित प्राथमिक सहायता उपलब्ध कराते हुए मृत्यु दर में ऐतिहासिक कमी लाने में सफलता प्राप्त की है। उनके प्रयासों से आम जनमानस अब वन्यजीवों की हत्या करने के बजाय उन्हें बचाने की दिशा में अग्रसर हुआ है, जो एक महत्वपूर्ण सामाजिक परिवर्तन के रूप में देखा जा रहा है।

इस अवसर पर डॉ. आशीष त्रिपाठी के सम्मानित होने पर उनके सहयोगियों, पर्यावरणप्रेमियों एवं इष्ट-मित्रों ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दीं तथा उनके निरंतर सामाजिक योगदान की सराहना की।

यह कार्यक्रम न केवल सरदार पटेल के आदर्शों और एकता के संदेश का प्रतीक बना, बल्कि सामाजिक चेतना और पर्यावरण संरक्षण के प्रति समर्पण का प्रेरणास्रोत भी साबित हुआ।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

राष्ट्रवादी स्वर : राष्ट्रकवि रामदास वर्मा निर्मोही

राष्ट्र यज्ञ में सैनिक वन , प्राणों की आहुति डालेगें। स्वतंत्रता हित विश्व युद्ध में, सावरकर व्रत पालेंगे।। यह कोई और नही राष्ट्रकवि "बल्लभ" जी के...

शिक्षाविद

डा0 यू0 एस0 शर्मा – प्रमुख शिक्षाविद, सर मदन लाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के निदेशक

डा0 यू0 एस0 शर्मा का जन्म 10 जनवरी 1980 को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गांगरौल नामक गांव में हुआ। इनका पूरा नाम...

राजनीतिज्ञ

अभिषेक यादव अंशुल: जनता के दिलों में बसे युवा सपा नेता

अभिषेक यादव अंशुल: जनता के दिलों में बसे युवा सपा नेता अभिषेक यादव अंशुल का जन्म 29 सितंबर 1987 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले...

प्रशासनिक अधिकारी

संघर्षों के बीच गढ़ा गया एक मजबूत व्यक्तित्व: सीओ चकरनगर अभय नारायण राय

अभय नारायण राय उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा के उन चुनिंदा अधिकारियों में गिने जाते हैं, जिनकी पहचान केवल एक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में...

प्रमुख संस्थान

द लेडी कैफे: एक प्रीमियम मेकअप स्टुडियो, सैलून एवं फैशन बुटीक

आज के जीवन में सौंदर्य और आकर्षण का महत्व बहुत बढ़ गया है। हर व्यक्ति खुद को सुंदर, आत्मनिर्भर और प्रभावशाली दिखना चाहता है।...

चिकित्सक

डॉ एस. एस. परिहार: दंत चिकित्सा में विशेषज्ञ एवं मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण के प्रतीक

डॉ एस. एस. परिहार, जिनका जन्म 30 नवम्बर 1991 को औरैया जनपद में हुआ, एक उदार ह्रदय और मरीजों के प्रति समर्पित दंत चिकित्सा...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

अमित यादव: श्रमजीवी पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सेवा और संघर्ष के प्रतीक

अमित यादव, जिन्हें रौली के नाम से भी जाना जाता है, 10 दिसंबर 1980 को भरथना में जन्मे। उनके पिता का नाम प्रेम सिंह...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...