जिला विज्ञान क्लब इटावा के तत्वावधान में जनपदीय स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता सम्पन्न

Share This

जिला विज्ञान क्लब, इटावा के तत्वावधान में आयोजित जनपदीय स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय इंटर कॉलेज, इटावा में बड़े उत्साहपूर्वक किया गया। इस प्रतियोगिता में जनपद के 150 से अधिक विद्यालयों के बाल वैज्ञानिकों ने अपने-अपने विज्ञान मॉडलों के माध्यम से अपनी प्रतिभा, सृजनशीलता और वैज्ञानिक दृष्टिकोण का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ जिला विकास अधिकारी राकेश प्रसाद द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में उन्होंने कहा कि “माध्यमिक विद्यालयों के बच्चों ने व्यापक सहभागिता कर यह सिद्ध कर दिया है कि हमारे बच्चे भविष्य के श्रेष्ठ वैज्ञानिक बन सकते हैं। ऐसे आयोजन बच्चों में वैज्ञानिक सोच को विकसित करने में सहायक सिद्ध होते हैं।” उन्होंने इसके सफल आयोजन हेतु जिला समन्वयक डॉ. मुकेश यादव को धन्यवाद ज्ञापित किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सनातन धर्म इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य संजय शर्मा ने कहा कि “आज के बच्चे कल के वैज्ञानिक, दार्शनिक और साहित्यकार हैं। विद्यालयों में वैज्ञानिक प्रयोगशालाओं को सुदृढ़ कर हम उनमें नवाचार की भावना को और बढ़ा सकते हैं।”

इससे पूर्व कार्यक्रम संयोजक एवं जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक तथा सह जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. मुकेश यादव ने सभी अतिथियों का शाल, बुके एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि “हमारा उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच विकसित करना है और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार सभी कार्यक्रमों में बच्चों की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।”

निर्णायक मंडल में डॉ. आशीष कुमार, जितेंद्र कुमार पटेल (राजकीय पॉलिटेक्निक), आशीष कुमार, जितेंद्र कुमार (आईटीआई) एवं प्रदीप कुमार यादव (हिंदू विद्यालय इंटर कॉलेज) ने निर्णायक की भूमिका निभाई। कार्यक्रम का संचालन डॉ. उमेश यादव (प्रधानाचार्य, चित्रगुप्त इंटर कॉलेज) एवं मनीष सहाय (कृषि इंजीनियरिंग कॉलेज) ने संयुक्त रूप से किया।

कार्यक्रम में जनपद के प्रमुख प्रधानाचार्यगण जैसे डॉ. दीपक सक्सेना, गुफरान अहमद, डॉ. शिव शंकर त्रिपाठी, डॉ. शिव कुमार, पवन प्रताप सिंह, बृजेश यादव, शशि शुक्ला, डॉ. अमिता, सुनीता कुशवाहा, बबीता एवं ऋतु यादव सहित अनेक शिक्षाविद उपस्थित रहे। सभी प्रतिभागियों एवं आगंतुकों के लिए जलपान एवं स्वल्पाहार की व्यवस्था भी की गई।

विजेताओं की घोषणा निर्णायक मंडल के निर्णयानुसार मनीष सहाय द्वारा की गई—

प्रथम पुरस्कार: शैलेश व हरेंद्र ( इंदिरा गांधी इंटर कॉलेज, खड़कपुर सरैया) तथा शिवा (के.आर. गर्ल्स इंटर कॉलेज)
द्वितीय पुरस्कार: प्रशांत व अमन (हिंदू विद्यालय इंटर कॉलेज, जसवंतनगर) एवं मुस्कान (राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, सैफई)
तृतीय पुरस्कार: पीयूष कुमार (इस्लामिया इंटर कॉलेज, इटावा) एवं अंशुल यादव (डीपीएस, इटावा)
सांत्वना पुरस्कार: प्रियांशु व हर्ष पटेल (नारायण कॉलेज ऑफ साइंस) तथा नेहा (राजकीय हाई स्कूल, हरचंदपुर)

इसके अतिरिक्त अर्पित, आशु, अंश, इकरा, शिव, देवांश, कुशल गुप्ता, अंकेश चौहान, सुजाता, मनीष एवं सुमित को भी सांत्वना पुरस्कार के लिए चयनित किया गया।

प्रतियोगिता का समापन उत्साह, नवाचार और वैज्ञानिक जिज्ञासा के वातावरण में हुआ, जिसने यह सिद्ध किया कि इटावा के बाल वैज्ञानिक विज्ञान और तकनीकी के क्षेत्र में उज्जवल भविष्य की नींव रख रहे हैं।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

भारेश्वर मंदि‍र – जनपद का सबसे वि‍शाल और प्राचीन मंदि‍र दूसरा नहीं

भरेह का इति‍हास तो बक्‍त के पंछि‍यों सा उड़ गया लेकि‍न  अपने पद चि‍न्‍ह  यहां  के भारेश्‍वर  मंदि‍र और कि‍ले  के अवशेषों  के रूप ...

शिक्षाविद

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा मदन लाल जी आर्य एक बेहद शालीन व्यक्ति थे जिनका जन्म 24 दिसंबर...

राजनीतिज्ञ

प्रदीप कुमार शर्मा: हिन्दू सेवा समिति के प्रमुख और इटावा के सबसे लोकप्रिय हिंदूवादी राजनीतिज्ञ

प्रदीप कुमार शर्मा का जन्म 20 जून 1987 को इटावा, उत्तर प्रदेश में हुआ था। उनके पिता का नाम श्री राजेन्द्र कुमार शर्मा और...

प्रशासनिक अधिकारी

संघर्षों के बीच गढ़ा गया एक मजबूत व्यक्तित्व: सीओ चकरनगर अभय नारायण राय

अभय नारायण राय उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा के उन चुनिंदा अधिकारियों में गिने जाते हैं, जिनकी पहचान केवल एक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में...

प्रमुख संस्थान

ओम नवजीवन हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेण्टर, इटावा

बच्चों की सेहत एक परिवार के लिए महत्वपूर्ण मुद्दा है और इसकी देखभाल में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। इटावा शहर में स्थित ओम...

चिकित्सक

डॉ. मनीष कुमार: इटावा में वैदिक पद्दति से इलाज करने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सक

आयुर्वेद, भारतीय लोगों के जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाए रखने के लिए सदियों से जानी जाती हैं। इसी को आधार बनाकर जनपद इटावा...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

प्रारंभिक जीवन न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जन्म 15 जुलाई 1930 इटावा में एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ। उनका जन्म ऐसे समय में...

पत्रकार

पत्रकारिता में नित नए आयाम स्थापित करती वंदना यादव की साहसिक यात्रा

इटावा के छोटे से बीहड़ी गांव मड़ैया अजबपुर की रहने वाली वंदना यादव, इस बात का जीता-जागता उदाहरण हैं कि बेटियां किसी से कम...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...