डीबीए इटावा चुनाव 7 नवम्बर को तय कार्यक्रम अनुसार सम्पन्न होगा — एल्डर्स कमेटी चेयरमैन शांतिस्वरूप पाठक

Share This

जिला बार एसोसिएशन (डीबीए) इटावा के आगामी चुनाव को लेकर आज एल्डर्स कमेटी चेयरमैन एडवोकेट शांतिस्वरूप पाठक के बस्ते पर प्रेस वार्ता आयोजित की गई। उन्होंने बताया कि डीबीए 2024–25 का कार्यकाल समाप्त हो चुका है और 8 अक्टूबर 2025 को आम अधिवक्ता सभा सम्पन्न होने के उपरांत अध्यक्ष, महामंत्री एवं पूरी कार्यकारिणी ने अपना कार्यभार एल्डर्स कमेटी को सौंप दिया था।

शांतिस्वरूप पाठक ने कहा कि एल्डर्स कमेटी के गठन के बाद चुनावी कार्यक्रम की विधिवत घोषणा की गई थी — मतपत्र बिक्री: 15 अक्टूबर 2025, नामांकन प्रक्रिया: 17–18 अक्टूबर 2025, आपत्तियों की तिथि: 27 अक्टूबर 2025
उन्होंने बताया कि आपत्ति अवधि के दौरान किसी प्रत्याशी के विरुद्ध कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई थी। तय कार्यक्रम के अनुसार मतदान 7 नवम्बर 2025 को ही कराया जाएगा।

चेयरमैन पाठक ने आरोप लगाया कि निवर्तमान अध्यक्ष अनिल गौर, महामंत्री देवेन्द्र पाल एवं कुछ अन्य सदस्यों द्वारा चुनाव को बाधित करने और विवादित बनाने की साजिश की गई है। उन्होंने कहा कि इन लोगों ने बार काउंसिल ऑफ यूपी में फर्जी शिकायतें भेजकर चुनाव रुकवाने का प्रयास किया, लेकिन जांच में वे शिकायतें झूठी और निराधार पाई गईं।

एल्डर्स कमेटी को बार काउंसिल अध्यक्ष शिवकिशोर गौड़ से प्राप्त पत्र में भी यह स्पष्ट उल्लेख है कि चुनाव 7 नवम्बर की पूर्व निर्धारित तिथि पर ही सम्पन्न कराया जाए। इसके बावजूद कुछ लोगों द्वारा डीबीए हॉल में ताला डालना और चुनाव प्रक्रिया में बाधा डालना डीबीए इतिहास में निंदनीय कृत्य है।

पाठक ने कहा कि एल्डर्स कमेटी के निर्देशानुसार बार की एकता और अखंडता को बनाए रखते हुए समस्त अधिवक्तागण 7 नवम्बर को मतदान के पक्ष में हैं। उन्होंने घोषणा की कि “निर्धारित तिथि पर ही अध्यक्ष, महामंत्री समेत सभी पदों के लिए मतदान प्रक्रिया सम्पन्न कराई जाएगी।”

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि वरिष्ठ सदस्य के 6 पदों पर प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं।
इस संबंध में सूचना जिला जज, प्रधान न्यायाधीश, डीएम, एसएसपी, अध्यक्ष उपभोक्ता फोरम और स्थायी लोक अदालत को भेजी जा चुकी है।

चुनावी प्रक्रिया के दौरान 6 व 7 नवम्बर को सभी अधिवक्तागण न्यायिक कार्यों से विरत रहेंगे। साथ ही जिला प्रशासन से अनुरोध किया गया है कि मतदान स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और चुनाव में बाधा डालने वालों पर सख्त कार्रवाई* हो।

प्रेस वार्ता में एडवोकेट प्रेमशंकर शर्मा, रवीन्द्र सिंह दुबे, रमाशंकर चौधरी, विशनचन्द्र अग्रवाल, राजीव चौधरी, आदित्य मोहन शर्मा, किरन माथुर, देवेन्द्र पाण्डे, प्रमोद तिवारी, संजय दुबे, राघव शर्मा, अशोक पाण्डे, अभिषेक तिवारी सहित कई अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

स्वा धीनता संग्राम में इटावा का योगदान

सन् 1857ई0 में वि‍द्रोह की ज्‍वाला बनकर फूट पड़े प्रथम स्‍वतंत्रता संग्राम के दौरान इटावा जि‍ला क्रान्‍ति‍कारि‍यों का प्रमुख रणक्षेत्र रहा। यहां लगभग डेढ़...

शिक्षाविद

सफल उद्यमी से शिक्षाविद् : अतिवीर सिंह यादव का अनोखा सफ़र

अतिवीर सिंह यादव एक ऐसे प्रख्यात व्यक्तित्व हैं, जिन्होंने परिश्रम और संघर्ष से शिक्षा के क्षेत्र में अपना नाम रोशन किया हैं। अतिवीर सिंह...

राजनीतिज्ञ

नीतू नारायन मिश्रा : जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा एवं आदर्श समाजसेविका  

नीतू मिश्रा का जन्म 12 अगस्त 1987 को इटावा जिले में हुआ। उनके पिता का नाम विनोद शर्मा हैं और माता का नाम मीरा...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

इटावा लाइव के साथ डिजिटल एडवरटाइजिंग के लाभ

जनपद इटावा में विगत 13 वर्षो से न्यूज़ एवं आर्टिकल को लेकर एक विशेष स्थान रखने वाले इटावा लाइव के माध्यम से आप अपना...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

प्रारंभिक जीवन न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जन्म 15 जुलाई 1930 इटावा में एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ। उनका जन्म ऐसे समय में...

पत्रकार

अतुल वी एन चतुर्वेदी: एक प्रतिभाशाली और कर्मठ पत्रकार

अतुल वी एन चतुर्वेदी का जन्म 15 जुलाई 1963 को उत्तर प्रदेश के इटावा शहर हुआ। उनके पिता का नाम कैप्टन स्व० वी एन...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...