Friday, November 7, 2025

व्यापारी नेता ने 50वें जन्मदिवस के दिन ली अन्तिम साँस

Share This

भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- ईश्वर द्वारा रचित कहानी का अगला अध्याय क्या होगा? इसकी किसी को जानकारी नहीं होती। व्यापार मण्डल भरथना के उपाध्यक्ष बॉबी पोरवाल ने 50वें जन्मदिवस के दिन ही अन्तिम साँस ली। आकस्मिक हुई मृत्यु से परिवारीजनों में चीख पुकार के साथ व्यापारियों व इष्टमित्रों में शोक व्याप्त हो गया। सभी ने उनके आवास पर पहुँचकर शोक संवेदना व्यक्त की।

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल भरथना के उपाध्यक्ष व पोरवाल धर्मशाला भरथना के अध्यक्ष अजय पोरवाल (बॉबी) निवासी इन्द्रा नगर भरथना का बीते दिवस 31 अक्टूबर को ह्रदय गति रूक जाने के कारण आकस्मिक निधन हो गया। इसी दिन उनका 50वाँ जन्मदिन था। सुबह से लेकर दोपहर तक शुभचिन्तकों की जन्मदिवस पर बधाईयों का क्रम रहा। इसी बीच दोपहर करीब 2 बजे अचानक उनकी तबियत बिगडने लगी। आनन-फानन में परिजनों द्वारा उन्हें उपचार हेतु सैंफई चिकित्सालय ले जाया गया। जहाँ उनकी ह्रदयगति रूक जाने के कारण आकस्मिक मृत्यु हो गयी। उनके निधन की सूचना पर पत्नी अंजू, दो पुत्रियां गौरी, जया सहित परिवारीजनों में चीख पुकार के बीच कोहराम मच गया। वहीं व्यापारियों व अन्य शुभचिन्तकों में शोक व्याप्त हो गया। सभी ने उनके आवास पर पहुँचकर शोक संवेदना व्यक्त की। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में पालिकाध्यक्ष अजय यादव गुल्लू, पूर्व चेयरमैन मनोज पोरवाल, हाकिम सिंह चक, मनोज यादव बण्टी, करूणाशंकर दुबे, रूपकिशोर गुप्ता (रूपे), विमल पोरवाल बण्टी, अरुण दुबे, विजयेंद्र तिमोरी, तनुज श्रीवास्तव, सुबोध श्रीवास्तव, लोली पोरवाल, विपिन पोरवाल, रामजी भदौरिया, सन्तोष सविता, प्रशान्त जैन, सुमित गुप्ता, भगवान दास पोरवाल, राधेश पाण्डेय, अनूप जाटव, अक्कू दीक्षित, बृजपाल सिंह जादौन, अशोक गुप्ता, नितिन पोरवाल, पम्मी यादव, रवि पोरवाल छुन्नी, नेक्से पोरवाल, सुशील पोरवाल, दलवीर यादव, प्रदीप पोरवाल रज्जन, जयदीप त्रिपाठी, पंकज पोरवाल, सौरभ दुबे सहित सैकडों व्यापारियों व समाजसेवियों की उपस्थिति प्रमुख रही।

Share This
spot_img
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

एक ज़िला, अनेक स्वर — बोलियों का जंक्शन है इटावा

इटावा जनपद उत्तर प्रदेश के उन विशेष क्षेत्रों में शामिल है जहाँ भाषायी और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय मेल देखने को मिलता है। यह...

शिक्षाविद

अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट शिक्षा का पर्याय, इटावा में केमिस्ट्री के सर्वश्रेष्ठ गुरु: विपिन पटेल

विपिन पटेल इटावा में शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्होंने अपने समर्पण और मेहनत से हजारों छात्रों को सफलता की राह...

राजनीतिज्ञ

सरिता भदौरिया : इटावा की आयरन लेडी और भाजपा की एक सशक्त नेता

इटावा की राजनीति में जब भी महिलाओं के योगदान की बात होती है, तो सरिता भदौरिया का नाम अग्रणी रूप से लिया जाता है।...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

Aqua Plus Super: शुद्धता, सेहत और ताज़गी का प्रतीक

Aqua Plus Super—शुद्ध जल का भरोसेमंद ब्रांड Aqua Plus Super, निर्मल फ़ूड एंड बेवरेजेज द्वारा प्रस्तुत एक उच्च-गुणवत्ता वाला पेयजल ब्रांड है। यह ब्रांड शुद्धता,...

चिकित्सक

डॉ. सतेन्द्र सिंह यादव: सेवा संकल्प के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान

स्वास्थ्य हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम अगर एक ऐसे व्यक्ति की बात करें जो स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

इटावा के लोगों के सदैव प्रिय : वरिष्ठ पत्रकार सोहम प्रकाश

सोहम प्रकाश एक कर्मठ, सौम्य, सच्चे और निर्भीक पत्रकार हैं। उनका जन्म 19 अक्टूबर 1974 को उत्तर प्रदेश के लालपुरा इटावा में हुआ। सोहम...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...