किसान सभा ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

Share This

भरथना- जब धान की फसल कटने के लिए तैयार थी, जिले में हुई बेमौसम भीषण बरसात ने न केवल फसल बर्बाद की, बल्कि किसान के सपने भी मिट्टी में मिला दिये। लेकिन सरकार ने अपनी किसानविरोधी मंशा के तहत न तो नुकसान का सर्वे कराया और न ही उसके लिये मुआवजे का ही ऐलान किया। किसान सभा सरकार के इस रवैये की निंदा करते हुये तत्काल सर्वे कराकर नुकसान आधारित मुआवजे की मांग करती है।

यह बात गुरूवार को स्थानीय उपजिलाधिकारी कार्यालय पर किसान सभा इटावा के पूर्व कोषाध्यक्ष कामरेड अनिल दीक्षित ने कही। उन्होंने कहा कि चौथाई किसानों की फसल बिकने के बाद खोले गए सरकारी खरीद केंद्र सफेद हाथी साबित हो रहे हैं। मानक के नाम पर किसान का धान क्रय ही नहीं किया जा रहा है और किसान अपनी फसल को सरकारी रेट से आधे में बेचने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव के वक्त स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने का वादा करने वाली सरकार ही आज किसान पर हन्टर चला रही है, उन्होंने कहा कि महीन धान जिसका भाव आज से तीन साल पहले पांच हजार रुपए प्रति कुन्तल था, आज 2200 रुपए कुन्तल बिक रहा है। लेकिन शासन-प्रशासन अपनी आंखों में पट्टी बांधकर सोया हुआ हैं। का0 अनिल दीक्षित ने कहा कि अगर तत्काल सुधार न हुआ, तो किसान सभा सरकारी खरीद केंद्रों का घेराव कर किसानों के धान लेने के लिए मजबूर करेगी।

किसान सभा इटावा के उपाध्यक्ष शिवराम सिंह यादव ने डीएपी की किल्लत का हवाला देकर कहा कि किसान को दिन भर लाइन में लगकर भी एक बोरी खाद नहीं मिलती, एक तरफ खाद की किल्लत है, दूसरी ओर सरकार बफर स्टाक का फर्जी ऐलान करती है। उन्होंने डीएपी व यूरिया खाद किसान की आवश्यकतानुसार मुहैया कराने की मांग की। उपरोक्त समस्याओं का मुख्यमंत्री को संबोधित मांगपत्र तहसीलदार भरथना दिलीप कुमार को दिया गया। प्रदर्शन में आपेन्द्र कुमार प्रधान, सुरेश सिंह, रामप्रकाश यादव, रामनारायण, सुरेश चन्द्र, दुर्गविजय सिंह, इंद्रेश बाबू, प्रदीप कुमार, रामकृष्ण, चन्द्रभान, भारत सिंह आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा पर हुआ लड़ाकू जाति‍ का अधि‍कार

1761 ई0 में पानीपत के युद्ध में मराठे  अहमदशाह अब्‍दाली से हार गये । अब्‍दाली  ने भारत से जाते समय अपने बहुत  से प्रदेश...

शिक्षाविद

कैलाश चंद्र यादव: नव युग के शिक्षा क्रांतिकारी का प्रेरणादायक सफ़र

कैलाश चंद्र यादव एक प्रख्यात शिक्षाविद् हैं जो पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, मानिकपुर मोड, ग्वालियर बाईपास, इटावा और पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, सराय दयानत के प्रबंधक...

राजनीतिज्ञ

सुबोध तिवारी: इटावा के एक प्रख्यात राजनीतिज्ञ और वरिष्ठ स्वयंसेवक

सुबोध तिवारी का जन्म 1 मई, 1965 को उत्तर प्रदेश के जसवंतनगर, इटावा में हुआ। उनके पिता का नाम स्व. श्री रामानंद तिवारी और...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

इटावा का शीर्ष केमिस्ट्री कोचिंग संस्थान: जीविका केमिस्ट्री क्लासेज

आज के समय में अधिकांश कोचिंग संस्थान पूरी तरह से व्यावसायिक रूप ले चुके हैं। न ही छात्रों की संख्या पर कोई नियंत्रण होता...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

अमित यादव: श्रमजीवी पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सेवा और संघर्ष के प्रतीक

अमित यादव, जिन्हें रौली के नाम से भी जाना जाता है, 10 दिसंबर 1980 को भरथना में जन्मे। उनके पिता का नाम प्रेम सिंह...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...