पर्यावरण संरक्षण के लिए जिलाधिकारी के नेतृत्व में अधिकारियों ने पैदल पहुंचा कार्यालय

Share This

पर्यावरण छात्र संसद के आह्वान पर “सप्ताह में एक दिन वाहन छोड़कर पैदल कार्यालय चलो” अभियान के तहत बुधवार को जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ला के नेतृत्व में विभिन्न विभागों के अधिकारी पैदल कार्यालय पहुंचे। इस अवसर पर समाजसेवी भी बड़ी संख्या में शामिल रहे।

डीएम आवास से अटल चौक होते हुए यह पदयात्रा विकास भवन और कचहरी परिसर तक पहुंची। आयोजन के दौरान पर्यावरण छात्र संसद के संयोजक कैलाश यादव, संजय सक्सेना और मानवेंद्र शर्मा ने जिलाधिकारी का बुके देकर स्वागत किया और छात्र संसद के प्रस्ताव की जानकारी दी।

जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ला ने कहा कि “छात्र संसद की यह पहल सराहनीय है। इससे न केवल शरीर स्वस्थ रहता है बल्कि ईंधन की बचत और पर्यावरण संरक्षण का कार्य भी होता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ईंधन बचाने की दिशा में लोगों से अपील की है, और यह प्रयास उसी दिशा में एक बेहतर कदम है।”

उन्होंने कहा कि जब लोग पैदल चलेंगे तो सड़कों पर यातायात का दबाव भी कम होगा। पैदल मार्च में सिटी मजिस्ट्रेट राकेश कुमार, जिला विकास अधिकारी राकेश प्रसाद, जिला विद्यालय निरीक्षक अतुल कुमार सिंह, जिला पंचायती राज अधिकारी बनवारी सिंह, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी संजीव कुमार, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी प्रदीप तिवारी, प्रधानाचार्य उमेश यादव, जल संरक्षक निर्मल सिंह, विवेकानंद संस्थान के संयोजक डॉ. आशीष दीक्षित तथा समाजसेवी शिक्षक राम जनम सिंह भी शामिल रहे।

पर्यावरण छात्र संसद के संयोजक कैलाश यादव और संजय सक्सेना ने बताया कि जिलाधिकारी और अधिकारियों द्वारा पैदल कार्यालय पहुंचना इस अभियान की बड़ी सफलता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे भी सप्ताह में कम से कम एक दिन वाहन का उपयोग न कर पैदल चलने की आदत अपनाएं ताकि पर्यावरण संरक्षण में योगदान दे सकें।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

15 वीं शताव्दी में इटावा

इस शताव्दी में जोनपुर के शासको ओर दिल्ली सिहासन के विभिन्न अभिलाषियो के बीच बराबर संघर्ष होते रहे इटावा जिलो दोनों राज्यों की सीमा...

शिक्षाविद

डा0 यू0 एस0 शर्मा – प्रमुख शिक्षाविद, सर मदन लाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के निदेशक

डा0 यू0 एस0 शर्मा का जन्म 10 जनवरी 1980 को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गांगरौल नामक गांव में हुआ। इनका पूरा नाम...

राजनीतिज्ञ

लक्ष्मण स्वरूप अग्रवाल : एक समाजसेवी एवं राजनीतिज्ञ का अद्भुत सफर

लक्ष्मण स्वरूप अग्रवाल, एक प्रख्यात एडवोकेट एवं राजनीतिज्ञ हैं, जो अपने कार्यों और सामाजिक योगदान के लिए प्रसिद्ध हैं। इटावा भारतीय जनता पार्टी इटावा...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

पृथ्वी द्वार: इटावा में प्रीमियम गुणवत्ता के दरवाजे

पृथ्वी द्वार एक ऐसा नाम है जो प्रीमियम गुणवत्ता और विश्वास का पर्याय बन चुका है। अपनी अद्वितीय तकनीक और उत्कृष्ट निर्माण के कारण,...

चिकित्सक

डॉ एस. एस. परिहार: दंत चिकित्सा में विशेषज्ञ एवं मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण के प्रतीक

डॉ एस. एस. परिहार, जिनका जन्म 30 नवम्बर 1991 को औरैया जनपद में हुआ, एक उदार ह्रदय और मरीजों के प्रति समर्पित दंत चिकित्सा...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

यशवंत कुमार चतुर्वेदी: इटावा के एक अद्वितीय पत्रकार

यशवंत कुमार चतुर्वेदी का जन्म 3 फरवरी 1965 को कोठी कैस्त जसवंतनगर में हुआ। उनके पिता का नाम स्वर्गीय कौशलेंद्र नाथ चतुर्वेदी है  और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...