समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य बबलू ने आज इटावा शहर में वरिष्ठ जनों से भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना।

उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों से संवाद करते हुए उनके स्वास्थ्य और आवश्यकताओं की जानकारी ली तथा समाजवादी पार्टी द्वारा जनता के हित में किए जा रहे कार्यों की जानकारी साझा की।

प्रदीप शाक्य बबलू ने कहा कि वरिष्ठ जन समाज की धरोहर हैं और उनके अनुभव से समाज को दिशा मिलती है। इस अवसर पर स्थानीय कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
