कर्म क्षेत्र महाविद्यालय में वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का द्वितीय दिवस संपन्न

Share This

कर्म क्षेत्र महाविद्यालय में वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला के द्वितीय दिवस का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का प्रथम चरण प्रातः 10:30 बजे सरस्वती मंच पर पोस्टर प्रतियोगिता के रूप में संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में कुल 19 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता की थीम “स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत” पर आकर्षक और सराहनीय पोस्टर बनाए गए।

पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कुमारी डिंपल यादव (बीए तृतीय सेमेस्टर), द्वितीय स्थान कुमारी तन्वी (बीकॉम प्रथम सेमेस्टर) तथा तृतीय स्थान जेब (बीए तृतीय सेमेस्टर) ने प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में प्रो. ओम कुमारी, प्रो. एस.एस. सेंगर और प्रो. आर.एस. यादव शामिल रहे। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) महेंद्र सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पोस्टर मौन रहकर भी अपने संदेश को समाज में प्रभावशाली रूप से प्रस्तुत करते हैं। प्रतियोगिता के प्रभारी डॉ. अनिल यादव और कार्यक्रम संयोजक एवं शाकुन्तलम् सांस्कृतिक क्लब के प्रो. शिवराज सिंह यादव ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉ. जी.एस. गुप्ता, डॉ. सुजीत कुमार, डॉ. अजीत कुमार दीक्षित और डॉ. सुशील कुमार उपस्थित रहे।

द्वितीय चरण के अंतर्गत सेमिनार हाल में कार्यक्रम प्रभारी प्रो. पद्मा त्रिपाठी के निर्देशन में वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का विषय था “सोशल मीडिया: अभिव्यक्ति का माध्यम अथवा विघटन का कारक।” 14 प्रतिभागियों ने इसमें भाग लिया, जिसमें कुछ ने सोशल मीडिया के लाभ प्रस्तुत किए, जबकि अन्य ने इसके समाज पर नकारात्मक प्रभावों के बारे में विचार साझा किए।

वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान बीए तृतीय सेमेस्टर के छात्र कृषु ने प्राप्त किया, द्वितीय स्थान बीए पंचम सेमेस्टर की छात्रा अंजलि सिंह को मिला, जबकि तृतीय स्थान संयुक्त रूप से एम.ए. प्रथम वर्ष के छात्र प्रतीक दुबे और बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा आर्या अवस्थी को प्रदान किया गया। निर्णायक मंडल की भूमिका प्रो. ओम कुमारी, प्रो. एस.एस. सेंगर और डॉ. सुजीत कुमार ने निभाई।

सांस्कृतिक सप्ताह के प्रभारी शिवराज सिंह यादव ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ दीं और परिणामों की घोषणा की। समाजशास्त्र विभाग के अध्यक्ष डॉ. जी.एस. गुप्ता ने उपस्थित रहकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रेषण प्रो. पद्मा त्रिपाठी द्वारा किया गया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा की मिट्टी में रची-बसी है गौरवशाली इतिहास, अध्यात्म और वीरता की त्रिवेणी

‘तपोभूमि‍ है इटावा की धरती’ यह कथन केवल एक वाक्य नहीं, बल्कि इस ऐतिहासिक जनपद की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और पौराणिक विरासत का जीवंत प्रमाण...

शिक्षाविद

इटावा में फिजिक्स के सर्वश्रेष्ठ शिक्षक एवं छात्रों की सफलता के प्रेरणास्रोत: डी. एस. राजपूत

इटावा के प्रसिद्ध कोचिंग संस्थान अगस्त्य अकैडमी के निदेशक डी. एस. राजपूत ने फिजिक्स विषय में अपनी अलग पहचान बनाई है। कानपुर यूनिवर्सिटी से...

राजनीतिज्ञ

लक्ष्मण स्वरूप अग्रवाल : एक समाजसेवी एवं राजनीतिज्ञ का अद्भुत सफर

लक्ष्मण स्वरूप अग्रवाल, एक प्रख्यात एडवोकेट एवं राजनीतिज्ञ हैं, जो अपने कार्यों और सामाजिक योगदान के लिए प्रसिद्ध हैं। इटावा भारतीय जनता पार्टी इटावा...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

लीडर्स इंटरनेशनल स्कूल-आपके बच्चे के सपनों को साकार करने का सही स्थान

लीडर्स इंटरनेशनल स्कूल, बालेश्वर विकास कॉलोनी, फेस 1, मानिकपुर मोड़, इटावा में स्थित, आधुनिक शिक्षा और समग्र विकास का एक उत्कृष्ट केंद्र है। यहां...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

वहाज अली खान “निहाल”: एक सकारात्मक पत्रकार जिसे इटावा से प्रेम है

जनपद इटावा में निहाल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक बहुत चर्चित नाम है निहाल का पूरा नाम वहाज अली खान उर्फ निहाल है। निहाल...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...