सर्वजन सुखाये पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव प्रसाद यादव ने भरथना विधानसभा क्षेत्र के कस्बा बकेवर में पंकज दीक्षित के निधन पर शोकाकुल परिवार से मिलकर उन्हें सांत्वना दी और इस दुःख की घड़ी में पार्टी की संवेदनाएं प्रकट कीं।

इसके अलावा, उन्होंने इटावा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सारंगपुरा में भी शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। इस अवसर पर इटावा जिला अध्यक्ष विनय यादव भी उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव प्रसाद यादव ने परिवार के सदस्यों से कहा कि सर्वजन सुखाये पार्टी हमेशा उनके दुख में उनके साथ है और जरूरत पड़ने पर हर संभव सहायता प्रदान करेगी।
