समाजवादी शिक्षक सभा इटावा एवं अटेवा इटावा के संयुक्त तत्वावधान में आज एक ज्ञापन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें प्राइमरी एवं जूनियर विद्यालयों के 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए TET अनिवार्यता के विरोध में ज्ञापन सौंपा गया।

यह ज्ञापन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव, पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं जसवंतनगर विधायक शिवपाल सिंह यादव को दिया गया। शिक्षक प्रतिनिधियों ने मांग की कि 2011 से पहले नियुक्त शिक्षकों के लिए टीईटी की अनिवार्यता समाप्त की जाए, क्योंकि यह शिक्षकों के साथ अन्याय है।
कार्यक्रम में सपा जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य बबलू, समाजवादी शिक्षक सभा के प्रदेश महासचिव रवि प्रकाश यादव, जिला प्रवक्ता विकास गुप्ता विक्की, समाजवादी शिक्षक सभा इटावा जिलाध्यक्ष डॉ. उपेन्द्र यादव, अटेवा जिलाध्यक्ष अजय यादव, महासचिव चेतन जैन, राजेश जादौन, जितेंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में शिक्षकगण उपस्थित रहे।
शिक्षक नेताओं ने कहा कि यह आंदोलन शिक्षकों के अधिकार और न्याय की लड़ाई है, और जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक संघर्ष जारी रहेगा।
