वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा ब्रिजेश कुमार सिंह (@BrijeshS_211) द्वारा आज रिजर्व पुलिस लाइन इटावा में आयोजित शुक्रवार परेड की सलामी ली गई। इस अवसर पर उन्होंने परेड का निरीक्षण करते हुए पुलिस बल की तैयारियों और अनुशासन का जायज़ा लिया।

एसएसपी ने पुलिस कर्मियों को शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रहने के लिए नियमित व्यायाम और दौड़ लगाने के निर्देश दिए। परेड के दौरान फिटनेस बढ़ाने के उद्देश्य से दौड़ का आयोजन भी कराया गया। साथ ही, अनुशासन और एकरूपता बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल भी करवाई गई, जिसमें सभी पुलिसकर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

एसएसपी ब्रिजेश सिंह ने कहा कि “फिटनेस और अनुशासन ही पुलिस बल की पहचान है। सभी कर्मियों को हमेशा तत्पर, सजग और शारीरिक रूप से सक्षम रहना चाहिए ताकि किसी भी स्थिति में जनता की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।”
