समाजसेवी राजू गुप्ता ने पुराना शहर इटावा के छैराहा स्थित श्री राधाबल्लभ मंदिर में जाकर प्रभु के भव्य स्वरूप के दिव्य दर्शन किए।

इस अवसर पर उन्होंने मंदिर में पूजन-अर्चना की और भगवान के प्रति अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इसके पश्चात् वे विजयनगर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के भव्य भंडारे में शामिल हुए और प्रसाद ग्रहण कर श्रद्धालुओं के साथ भक्ति और आनंद की अनुभूति साझा की।

राजू गुप्ता ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में आध्यात्मिक चेतना और सांस्कृतिक मूल्यों का संवर्धन होता है, साथ ही लोगों में भाईचारा और सामूहिक भावना भी प्रबल होती है।
