भर्थना विधानसभा के कस्बा भर्थना में आज होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा व जनपद प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति के आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता के साथ मंत्री धर्मवीर प्रजापति का पार्टी पदाधिकारियों द्वारा भव्य स्वागत-सम्मान किया गया।

कार्यकर्ताओं ने पुष्पमालाओं और जयघोषों के साथ दोनों नेताओं का गर्मजोशी से स्वागत किया। मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार जनहित की योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए निरंतर प्रयासरत है और संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका इन योजनाओं की सफलता में महत्वपूर्ण है।

जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता ने कहा कि कार्यकर्ताओं की निष्ठा और समर्पण से ही पार्टी संगठन मजबूत होता है। उन्होंने सभी से एकजुट होकर पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुँचाने का आह्वान किया।
