पक्के बाग तिराहे पर आधुनिक तकनीक से सुसज्जित ई-स्कूटी और ई-रिक्शा के नए शोरूम ‘सिटी इलेक्ट्रिक’ का भव्य उद्घाटन किया गया। उद्घाटन का कार्य उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष सर्वेश सिंह चौहान और जिलाध्यक्ष आलोक दीक्षित ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
इससे पूर्व प्रतिष्ठान के स्वामी बहाबुद्दीन कुरैशी ने अतिथियों का पारंपरिक रूप से पगड़ी, माला, शाल और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया। उन्होंने कहा कि “सिटी इलेक्ट्रिक” का उद्देश्य पर्यावरण के अनुकूल और किफायती परिवहन साधनों को आमजन तक पहुँचाना है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में व्यापारी नेता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से जिला कोषाध्यक्ष कामिल कुरैशी, उद्योग मंच के जिला अध्यक्ष भारतेन्द्र नाथ भारद्वाज, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष हाजी शेख आफताब, युवा जिलाध्यक्ष रियाज अब्बासी, युवा जिला उपाध्यक्ष शेख नबाब, तनवीर, देव गुप्ता एवं धर्मेन्द्र यादव सहित कई व्यापारी नेता शामिल हुए।
