महेरा चुंगी स्थित कांग्रेस कैंप कार्यालय पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय का जन्मदिन बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने केक काटकर बधाई दी और उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।
कांग्रेस नेता प्रशांत तिवारी ने कहा कि अजय राय आज प्रदेश के हर वर्ग के साथ खड़े हैं और उत्तर प्रदेश की जनता के अधिकारों की लड़ाई लगातार लड़ रहे हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि 2027 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी अजय राय के नेतृत्व में सत्ता में वापसी करेगी।
पार्टी प्रवक्ता वाचस्पति द्विवेदी ने जन्मदिन के अवसर पर पूजा-अर्चना कर अजय राय की लंबी आयु की कामना की। वहीं जिला उपाध्यक्ष सतीश नागर ने महेवा ब्लॉक में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और कहा कि आज कांग्रेस दलित समाज की आवाज बुलंद कर रही है, जबकि वर्तमान सरकार में दलित समाज का शोषण किया जा रहा है।
इस अवसर पर प्रशांत तिवारी, रोहित दुबे, अन्नू दीक्षित, निखिल बाजपेई, राहुल यादव, अवनीश तिवारी और अनुराग करण सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान पूरे माहौल में उत्साह, एकजुटता और कांग्रेस की विचारधारा के प्रति समर्पण झलकता रहा।
