राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को कांग्रेस कार्यालय में दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share This

दो अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर कांग्रेस कार्यालय पर समस्त कांग्रेस जनों ने उनके चित्रों पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण पुष्पांजलि अर्पित की।

महात्मा गांधी की 156वीं जयंती पर कांग्रेस कार्यालय में सद्भावना गोष्ठी का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर ज़िला अध्यक्ष आशुतोष दीक्षित ने अपने संबोधन में कहा कि गांधी न केवल भारत के बल्कि पूरे विश्व के आदर्श हैं। उन्होंने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए ब्रिटिश शासन को भारत छोड़ने पर मजबूर किया। ज़रूरी है कि हम गांधी के आदर्शों पर चलकर देश में शांति, भाईचारा और सौहार्द का वातावरण बनाएं।

गोष्ठी के पश्चात नुमाइश परिसर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर जयकारों के साथ माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया। तत्पश्चात शास्त्री चौराहे पर जाकर लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर शहर अध्यक्ष मोहम्मद राशिद, पूर्व जिलाध्यक्ष मलखान सिंह यादव, पूर्व शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे, कमला वर्मा, अरुण यादव, प्रशान्त तिवारी, वाचस्पति द्विवेदी, प्रेरणा ज़ुबैरी, प्रेमकिशोर द्विवेदी, करन सिंह राजपूत, अंबुज त्रिपाठी, सरवर अली, शमशुद्दीन खां, सुरेन्द्र सिंह चौहान, सरला जाटव, सरवरी बेगम, आसिफ़ जादरान, नरेंद्र यादव, हरिओम सिंह, प्रदीप दुबे, धर्मेंद्र पूनिया, रनवीर यादव, अंसार अहमद और तालिब अंसारी सहित कई कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम ने महापुरुषों की शिक्षाओं और उनके आदर्शों के प्रति श्रद्धा और सम्मान की भावना को जीवंत रूप से प्रदर्शित किया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वर्ष 1921 से 1942 तक

क्र0सं0 सेनानी का नाम पिता का नाम    पता    जुर्माना तथा कब हुई सजा 1 अकबरखां मिढईयां भटौली-विधूना 1931 में 8 माह की सजा 2...

शिक्षाविद

डॉ. विद्याकांत तिवारी: साहित्य, शोध, शिक्षा और समाजसेवा का आदर्श उदाहरण

प्रयागराज के चाँदी गांव में 30 सितम्बर 1946 को जन्मे डॉ. विद्याकांत तिवारी एक साधारण परिवार से आते है। उनके पिता का निधन उस...

राजनीतिज्ञ

इटावा के शि‍खर पुरूष हैं मुलायम सिंह यादव इटैली से आये थे पि‍ता सुघर सिंह के बाबा

भारत के सबसे वि‍शाल आबादी वाले राज्‍य उत्‍तर प्रदेश के तीन बार मुख्‍यमत्री एंव केन्‍द्र सरकार में दो बार रक्षा मंत्री रह चुके जनपद...

प्रशासनिक अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...

प्रमुख संस्थान

द लेडी कैफे: एक प्रीमियम मेकअप स्टुडियो, सैलून एवं फैशन बुटीक

आज के जीवन में सौंदर्य और आकर्षण का महत्व बहुत बढ़ गया है। हर व्यक्ति खुद को सुंदर, आत्मनिर्भर और प्रभावशाली दिखना चाहता है।...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

इटावा में तीन दशकों से सत्य की मशाल थामे वरिष्ठ पत्रकार गुलशन भाटी

स्वतंत्रता दिवस जैसे ऐतिहासिक दिन 15 अगस्त को जब पूरा देश आज़ादी का पर्व मनाता है, उसी दिन इटावा की पवित्र धरती पर एक...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी