जय श्रीराम के उद्घोष के बीच हुआ रावण वध

Share This

भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दशहरा पर्व बडे ही उत्साह व उमंग के साथ मनाया गया। श्री रामलीला महोत्सव के दौरान करीब 30 फीट ऊँचे रावण के पुतले का दहन किया गया।

कस्बा में श्री रामलीला कमेटी भरथना के तत्वाधान में चल रहे 127वें श्रीरामलीला महोत्सव के दौरान गुरूवार को दशहरा के पर्व पर जवाहर रोड स्थित संजय गाँधी मार्ग पर रामलीला मंचन व रावण मेला का आयोजन किया गया। मेला का शुभारम्भ बतौर मुख्य अतिथि पूर्व ब्लाक प्रमुख हरिओम यादव ने कमेटी के पदाधिकारियों के साथ फीता काटकर किया। तदुपरान्त रामलीला के मंचन के साथ रावण वध प्रांगण में करीब 30 फीट ऊँचे लगे रावण के प्रतीकात्मक पुतला दहन किया गया। सुरक्षा की दृष्टि से रावण वध मैदान में बैरीकेटिंग आदि का इन्तजाम भी किया गया था। लीला के दौरान राम और रावण युद्ध के बाद रावण वध सहित रावण का पुतला दहन देखने के लिए नगर व क्षेत्र से सैकडों की संख्या में महिला-पुरुष, बच्चे आदि दर्शक मौजूद रहे। इस दौरान शाम करीब 6ः30 बजे मंच पर रावण का वध करने के बाद मैदान में रखा गया रावण के पुतले को आग के हवाले किया गया। तदुपरान्त तेज धमाके के साथ रावण का प्रतीकात्मक पुतला धूं-धूकर जल उठा। इस मौके पर बच्चों ने खेल तमाशों के साथ चाट, पकौडी आदि का जमकर आनन्द लिया। मेला के दौरान संरक्षक विनोद यादव, विपिन यादव, सुनील यादव, दीपक यादव, अध्यक्ष रोहित यादव, महामंत्री विनोद गोस्वामी, कोषाध्यक्ष नीलेश त्रिपाठी, रानू यादव, रजत कठेरिया, संजीव यादव सहित समस्त कमेटी पदाधिकारियों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

बोलियों का अनूठा जंक्शन है इटावा

इटावा जनपद, उत्तर प्रदेश में अपनी सांस्कृतिक विविधता और बोलियों के अद्भुत संगम के लिए जाना जाता है। ब्रज क्षेत्र के सीमांत पर स्थित...

शिक्षाविद

डा0 यू0 एस0 शर्मा – प्रमुख शिक्षाविद, सर मदन लाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के निदेशक

डा0 यू0 एस0 शर्मा का जन्म 10 जनवरी 1980 को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गांगरौल नामक गांव में हुआ। इनका पूरा नाम...

राजनीतिज्ञ

पत्रकारिता से राजनीति तक,  इटावा की राजनीति के मास्टरमाइंड उदय भान सिंह यादव

उदय भान सिंह यादव का जन्म 26 जून 1972 को हुआ। उनके पिता स्वर्गीय श्री विजय पाल सिंह यादव टेलीफोन विभाग में कार्यरत रहे...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

नववर्ष पर इटावा में चोखो थाली का शाही तोहफा, राजस्थानी स्वाद पर मिलेगी 25% स्पेशल छूट

शहर के प्रमुख होटल चोखो थाली ने अपने ग्राहकों के लिए विशेष खुशखबरी दी है। नववर्ष के अवसर पर चोखो थाली में 30 दिसम्बर...

चिकित्सक

डॉ. मनीष कुमार: इटावा में वैदिक पद्दति से इलाज करने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सक

आयुर्वेद, भारतीय लोगों के जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाए रखने के लिए सदियों से जानी जाती हैं। इसी को आधार बनाकर जनपद इटावा...

चर्चित व्यक्तिव

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

पत्रकार

वहाज अली खान “निहाल”: एक सकारात्मक पत्रकार जिसे इटावा से प्रेम है

जनपद इटावा में निहाल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक बहुत चर्चित नाम है निहाल का पूरा नाम वहाज अली खान उर्फ निहाल है। निहाल...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...