भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष बिरला शाक्य की सासू मां के निधन की सूचना मिलते ही राजनीतिक एवं सामाजिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता, पूर्व सांसद रघुराज सिंह शाक्य सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उनके आवास पहुंचे और शोकाकुल परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाया। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति और ईश्वर से उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करने की प्रार्थना की।
