कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने स्व. राजीव यादव के परिवार से भेंट कर न्याय की मांग की

Share This

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के निर्देशानुसार बुंदेलखंड जोनल प्रभारी और पूर्व विधायक बृजेंद्र व्यास (डमडम महाराज) एवं इटावा ज़िला कोऑर्डिनेटर सुमन तिवारी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने नगर पालिका परिषद के वरिष्ठ लिपिक एवं कर्मचारी नेता स्व. राजीव यादव के निवास स्थान पर श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रतिनिधिमंडल में पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष अनिल यादव, जिला अध्यक्ष आशुतोष दीक्षित, शहर अध्यक्ष मोहम्मद राशिद सहित तमाम वरिष्ठ कांग्रेस नेता शामिल रहे।

प्रतिनिधिमंडल ने राजीव यादव के पुत्र सिद्धार्थ यादव और परिवार से भेंट कर हाल ही में घटित घटनाओं की जानकारी ली। सिद्धार्थ यादव ने बताया कि नगर पालिका अध्यक्ष ज्योति गुप्ता, उनके पति पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कुलदीप गुप्ता संन्टू एवं अन्य तीन आरोपियों द्वारा उनके पिता को मानसिक और आर्थिक रूप से इतना प्रताड़ित किया गया कि उन्होंने यह कठोर निर्णय लेना पड़ा। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल से न्याय की उम्मीद जताई।

इसी दौरान टीपू यादव, वरिष्ठ कम्युनिस्ट नेता कामरेड प्रेम शंकर, स्व. राजीव यादव के चचेरे भाई विशुन कुमार, और पान कुंवर इंटर कॉलेज के प्रबंधक कैलाश यादव ने भी प्रतिनिधिमंडल से मुलाक़ात कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सभी ने कांग्रेस पार्टी से सहयोग की उम्मीद जताई।

प्रतिनिधिमंडल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव से भी भेंट कर आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई, उच्च स्तरीय जांच कमेटी गठित करने और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता एवं नौकरी देने की मांग की। एसएसपी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने में पूरी कोशिश की जाएगी।

प्रतिनिधिमंडल में पूर्व जिला अध्यक्ष मलखान सिंह यादव, मैनपुरी कोऑर्डिनेटर करण सिंह राजपूत, फ़िरोज़ाबाद कोऑर्डिनेटर अरुण यादव, पीसीसी मेंबर आलोक यादव, जिला उपाध्यक्ष सतीश नागर, सरवर अली, कुसुमलता उपाध्याय, जिला प्रवक्ता वाचस्पति द्विवेदी, जिला प्रवक्ता प्रेरणा ज़ुबैरी, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष शोज़ेब रिज़वी, एनएसयूआई अध्यक्ष आसिफ़ जादरान, अंसार अहमद सहित अन्य कांग्रेस नेताओं ने भी परिवार से भेंट कर सांत्वना दी और शोक संवेदना प्रकट की।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

कर्म क्षेत्र महाविधालय, इटावा: अद्वितीय संस्थान

कर्म क्षेत्र महाविधालय, इटावा का एक प्रसिद्ध शैक्षणिक संस्थान है, यह कॉलेज 1959 में लाला हजारी लाल वर्मा द्वारा स्थापित किया गया था ।...

शिक्षाविद

इटावा में फिजिक्स के सर्वश्रेष्ठ शिक्षक एवं छात्रों की सफलता के प्रेरणास्रोत: डी. एस. राजपूत

इटावा के प्रसिद्ध कोचिंग संस्थान अगस्त्य अकैडमी के निदेशक डी. एस. राजपूत ने फिजिक्स विषय में अपनी अलग पहचान बनाई है। कानपुर यूनिवर्सिटी से...

राजनीतिज्ञ

अभिषेक यादव अंशुल: जनता के दिलों में बसे युवा सपा नेता

अभिषेक यादव अंशुल: जनता के दिलों में बसे युवा सपा नेता अभिषेक यादव अंशुल का जन्म 29 सितंबर 1987 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

इटावा लाइव के साथ डिजिटल एडवरटाइजिंग के लाभ

जनपद इटावा में विगत 13 वर्षो से न्यूज़ एवं आर्टिकल को लेकर एक विशेष स्थान रखने वाले इटावा लाइव के माध्यम से आप अपना...

चिकित्सक

डॉ. डी. के. दुबे : एक प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ

जनपद इटावा सहित आस-पास के जिलों में हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. डी. के. दुबे का नाम प्रमुखता से लिया जाता है,...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

प्रारंभिक जीवन न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जन्म 15 जुलाई 1930 इटावा में एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ। उनका जन्म ऐसे समय में...

पत्रकार

यशवंत कुमार चतुर्वेदी: इटावा के एक अद्वितीय पत्रकार

यशवंत कुमार चतुर्वेदी का जन्म 3 फरवरी 1965 को कोठी कैस्त जसवंतनगर में हुआ। उनके पिता का नाम स्वर्गीय कौशलेंद्र नाथ चतुर्वेदी है  और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...